{"_id":"6aff69948268931384065da4","slug":"culvert-collapses-on-vijaygarh-salempur-road-aligarh-news-c-426-1-vgh1001-4479-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विजयगढ़-सलेमपुर मार्ग पर धंसी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विजयगढ़-सलेमपुर मार्ग पर धंसी पुलिया
विज्ञापन
विजयगढ़-सलेमपुर मार्ग पर धंसी पुलिया।
विजयगढ़-सलेमपुर मार्ग पर बरहद के पास सीहोर रजवाहा की पुलिया तीन माह पहले धंस गई थी। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण लोगों को बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
यह मार्ग बरेली मथुरा हाईवे से जुड़ता है और इस पर पूरे दिन आवागमन रहता है। ग्रामीणों को सुबह के कोहरे में वाहन के गड्ढे में गिरने का डर सताता है। बरहद के प्राचीन दाऊजी मंदिर में भी पूर्णिमा व अन्य दिनों बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के प्रशासक योगेंद्र कुमार और महंत सुमित भारद्वाज ने पुलिया जल्द बनाने की मांग की है।
ग्रामीण केएन पांडे ने बताया कि उन्होंने तीन माह पूर्व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचित किया था। अधिकारियों ने 55 से 60 लाख रुपये की लागत का अनुमान बताया था और कहा था कि स्वीकृति के लिए पत्रावली शासन को भेजी गई है। करीब एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पूर्व नोडल ऑफिसर राजेंद्र कुमार को दोबारा शिकायत पत्र भेजा गया है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से पैसे की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।