फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crowd in trains on Raksha Bandhan

Raksha Bandhan: घर जाने को ट्रेनों में उमड़ी भीड़, एसी में जनरल जैसे हालात, जहां जगह मिली वहीं बैठ गए

Fri, 08 Aug 2025 10:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 10:51 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ ऐसी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। ट्रेन में अंदर ऊपर से नीचे तक बैठने के लिए जगह नहीं थी। कोई गेट पर लटका था तो कई शौचालय में अंदर घुसकर बैठा था।

विज्ञापन
Crowd in trains on Raksha Bandhan
रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन को लेकर यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन को लेकर 7 अगस्त को ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री मारामारी करते रहे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई यात्री आपातकालीन खिड़की से अंदर घुस गए। ट्रेन में अंदर ऊपर से नीचे तक बैठने के लिए जगह नहीं थी। कोई गेट पर लटका था तो कई शौचालय में अंदर घुसकर बैठा था।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। सभी प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। यह हाल पैसेंजर ही नहीं एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों का भी है।
विज्ञापन


दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली गोमती, महाबोधि, महानंदा, प्रयागराज, वैशाली एक्सप्रेस, टीएडी व ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed