फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth murdered bodies buried

युवक की हत्या कर शव दफनाया

Fri, 29 Jan 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इगलास
अमर उजाला ब्यूरो/इगलास Updated Fri, 29 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered bodies buried
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव रायक से पिछले छह दिन से लापता दो युवकों में से एक की लाश गुरुवार दोपहर को इगलास थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी में मिल गई। उसकी गोली मारकर हत्या की गई।
विज्ञापन


उसके सिर पर गोली के निशान है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसकी हत्या दूसरे युवक ने की है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगात हुए हाथरस-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बीते शनिवार को गांव से रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र महरूद्दीन और उसका मित्र गुलफाम पुत्र गजना खां को चार युवक अपने साथ बुलाकर ले गए थे। वापस नहीं आने पर रविवार को परिजन थाने पहुंचे थे। बुधवार को गजना खां की शिकायत पर दोनाें की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लापता युवकों को नहीं खोज पाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। मौके पर थाने का पूरा फोर्स पहुंच गया। एसओ एसपी सिंह ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया, जिस पर जाम खुल सका। कुछ देर बाद ही इगलास थाना क्षेत्र में रियाजुद्दीन का शवमिलने की खबर ग्रामीणों को मिली, जिससे वह आक्रोशित हो गए।

इगलास पुलिस जिस टेंपो में राजू का शव लेकर आ रही थी, उसे रायक पर ग्रामीणों ने रोक लिया और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इगलास पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिन पहले ही राजू का आधार कार्ड और हेलमेट मिलने के बाद भी इगलास पुलिस ने उसकी तलाश में कोई रुचि नहीं दिखाई।

इतना ही नहीं शव के मिलने पर उसे पुलिस ने गड्ढे से नहीं निकाला और ग्रामीणों को ही शव बाहर निकालना पड़ा। ग्रामीणाें के प्रदर्शन के बाद चंदपा, सादाबाद, हाथरस गेट आदि थानों का फोर्स रायक पहुंच गया। बाद में ग्रामीण मान गए और शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रायक के दो युवक लापता थे। इनमें से एक की लाश इगलास थाना क्षेत्र में मिली है। इसके शरीर पर चोटों के निशान हैं, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि हत्या किस तरह हुई। पता चला है कि जो युवक इसे बुलाने आए थे, उनसे शराब पीने को लेकर इसका झगड़ा हुआ। अभी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-एसपी सिंह, एसओ मुरसान कोतवाली


 इगलास क्षेत्र में युवक का शव मिला है, उसके सिर पर गोली मारी गई और शव को दफनाया दिया गया। मृतक के परिजनों के कहने पर शव को मुरसान पुलिस को सौंप दिया गया और आगे की कार्रवाई मुरसान पुलिस कर रही है। इसमें हम सहयोग कर रहे हैं।
-सीओ विजयेन्द्र द्विवेदी, सीओ इगलास 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed