फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vlipur the two sides dispute , tension

वलीपुर में दो पक्षों में विवाद, तनाव

Thu, 28 Jan 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इगलास।
अमर उजाला ब्यूरो/इगलास। Updated Thu, 28 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Vlipur the two sides dispute , tension
कोतवाली क्षेत्र के गांव वलीपुर में मंगलवार की दोपहर एक विवादित प्लॉट को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच जमकर लाठी-डेंडे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए। इस दौरान छह महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


गांव वलीपुर में एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से भूरे खां और पूर्व प्रधान भरत सिंह के बीच विवाद चला आ रहा है। यह मामला उपजिलाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर एक पक्ष की महिलाओं ने जब प्लॉट में अपले रखने शुरू किए तो दूसरे पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया। इसपर उनमें पहले कहासुनी हुई। इसके बाद  विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंटे भी बरसाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे वर्तमान प्रधान प्रेमनारायण शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह झगड़े को शांत कराया। इस झगड़े में एक पक्ष की पिंकी पुत्री बहादुर सिंह और दूसरे पक्ष की मदीना पुत्री मुन्ना खां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जब बिल्ला, रफीकन, अनोखी, पिंकी और बहादुर सिंह को भी गहरी चोटें आई हैं।


 झगड़े की सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव कुमार चौहान  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर एक पक्ष के मुन्ना खां ने भगत सिंह, हरेंद्र, जीतू व नीरज दूसरे पक्ष के भगत सिंह ने रहीसा, भूरा खां, चांद खां व अकबर के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भगत सिंह, हरेंद्र व जीतू को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed