फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck collide with pilgrims in truck-laden truck collision, four killed

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

Mon, 17 Jun 2019 01:40 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 17 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Truck collide with pilgrims in truck-laden truck collision, four killed
राजबाला फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
छर्रा-गंगीरी मार्ग पर रविवार को रात करीब आठ बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, दो दर्जन लोेग घायल हो गए। सभी कलश विसर्जन के लिए नरौरा स्थित गंगाघाट जा रहे थे। घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इधर, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। जानकारी के अनुसार, थाना अकराबाद के गांव जिरौली हीरा सिंह में भागवत कथा के समापन के बाद लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर कलश विसर्जन के लिए गंगाघाट जा रहे थे। रात्रि लगभग आठ बजे छर्रा क्षेत्र के गांव रुखाला के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खोखों में जा घुसा।
विज्ञापन


सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में राजबाला पत्नी शीलेंद्र, शिव कुमारी पत्नी तुरसनपाल, किशन प्यारी पत्नी मदनपाल और रजनी पत्नी योगेंद्र पाल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी (52) पत्नी प्रेमपाल और गोलू (21) पुत्र शीलू सिंह को वरुण ट्रामा में रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छर्रा-गंगीरी मार्ग पर हुए हादसे में जूूली सिंह पत्नी रामवीर, नीतू सिंह पत्नी नरसिंहपाल, राधा पत्नी विरेंद्र सिंह, सरिता पत्नी पुरुषोत्तम सिंह, जितेंद्र पुत्र किशनपाल सिंह, सर्वेश पत्नी जितेंद्रपाल सिंह, प्रसाद पुत्र वीरेंद्र प्रताप, संयोगिता पत्नी सुनील कुमार, कुसम देवी पत्नी शिशुपाल, बबली पत्नी नरेश, भूरे सिंह पुत्र ओमप्रकाश, देवेंद्र पुत्र महेशपाल, रॉकी सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह, संजू पुत्र शिशुपाल सिंह, प्रशांत पुत्र वीरेंद्र, शीला देवी, रजनी पत्नी योगेंद्र, राजेश पत्नी सज्जन, विक्रम प्रताप पुत्र सज्जन, शीलेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह, गोलू पुत्र शीलेंद्र, रामू, पूरन और वीरेंद्र पाल घायल हो गए। 


सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. कमल सिंह नदारद मिले। सूचना देने के बाद भी प्रभारी  स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed