फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tappal minor girl murder: Again hoopla police station, closed market

टप्पल कांड: फिर घेरा टप्पल थाना, बंद कराया बाजार

Sat, 08 Jun 2019 12:54 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 08 Jun 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Tappal minor girl murder: Again hoopla police station, closed market
बच्ची की हत्या के विरोध में आमरण अनशन पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के खुलासे के लिए नए थाना प्रभारी की ओर से मोहलत मांगने पर सोमवार को फिर लोग भड़क उठे। सुबह टप्पल थाने का घेराव करने के साथ ही बाजार बंद कराया गया। करीब दो घंटे तक बाजार बंद रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने और वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जल्द जेल भेजने का भरोसा दिलाने के बाद लोग शांत हुए। उधर आक्रोश को देखते हुए पूरे दिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी टप्पल में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन


सोमवार को सीओ खैर पंकज कुमार श्रीवास्तव को टप्पल थाने पहुंचना था लेकिन उनके पहुंचने में देरी पर लोग थाना परिसर में जुट गए। टप्पल थानेदार के केपी चहल के रविवार की देर रात लाइन हाजिर होने के बाद चार्ज संभालने वाले थानेदार संजय जायसवाल की ओर से समय मांगने पर भड़के लोगों ने थाना घेरने के साथ बाजार बंद कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में टप्पल थाने पहुंचे सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। आश्वस्त किया कि हत्या के साथ ही आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। एसडीएम व सीओ देर शाम तक टप्पल थाने में ही डटे रहे। मृतका के पिता ने बताया कि एसएसपी ने दो दिन में खुलासे का भरोसा दिलाया है। यदि खुलासा नहीं होता तो ग्रामीण जो निर्णय लेंगे उसी आधार पर आगे आंदोलन होगा।


हिंदूवादी संगठनाें ने शुरू किया आमरण अनशन
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने बच्ची की हत्या का खुलासा करने की मांग करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत कई लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वह वारदात का खुलासा कर आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही शाम में टप्पल कस्बे में कैंडल मार्च निकालने के साथ गांवों में संपर्क कर लोगों से आमरण अनशन में शामिल होने का आह्वान किया गया।

परिवार से मिलने पहुंचे रामवीर उपाध्याय 
सोमवार को बसपा से निष्कासित और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पीड़ित परिवार से मिलने टप्पल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार के साथ न्याय होगा। रविवार से वह वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है। हत्या का जल्द खुलासा करने के लिए कहा है। रविवार की सुबह करीब छह बजे टप्पल के कोट मोहल्ले में कूड़ा डालने पहुंची सफाई कर्मचारी को कुछ कुत्ते कपड़े का एक गट्ठर खींचते हुए नजर आए थे। उसे शक हुआ और लोगों को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने कपड़े को खोलकर देखा तो उसमें बच्ची का क्षत विक्षत शव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed