{"_id":"585c3bb94f1c1ba107e3a648","slug":"the-son-in-law-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर को दामाद ने मौत के घाट उतारा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर को दामाद ने मौत के घाट उतारा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law killed
- फोटो : Amar Ujala
सासनी गेट इलाके की एडीए कॉलोनी में रंजिशन दामाद ने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार शाम से लापता चल रहे व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार सुबह जब पड़ा मिला तो शुरुआती समय में शिनाख्त नहीं हुई। कुछ देर बाद शव की पहचान होने पर असलियत सामने आई।
इस संबंध पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सासनीगेट की एडीए कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय नेम सिंह पुत्र फूल सिंह पेशे से पेंटर था। परिवार में पत्नी स्वदेशी और सात बच्चे हैं। जिनमें बड़ी बेटी सोनम और अंजली विवाहित हैं। अंजली का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इसके चलते लंबे समय से अंजली मायके है। दो दिन पहले दामाद इंद्रजीत का अपने ससुर नेम सिंह से इसी विवाद में झगड़ा हो गया था। इधर, बुधवार की शाम नेम सिंह घर से साइकिल लेकर निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा।
देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इधर, बृहस्पतिवार सुबह नेम सिंह की लाश आगरा रोड स्थित साईं विंहार कॉलोनी में एक प्लाट में दीवार के सहारे शव पड़ा देख भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही इलाका पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सासनीगेट ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दामाद इंद्रजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है। हत्या गला दबाकर किया जाना स्पष्ट हुआ है।