फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The autopsy of the bodies twice in four months

चार महीने में शव का दो बार पोस्टमार्टम

Fri, 25 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 25 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
The autopsy of the bodies twice in four months
मोर्चरी पर पकड़े गए आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
देहली गेट क्षेत्र के महफूज नगर निवासी एक 14 वर्षीय किशोर के शव का चार महीने के अंदर परिजनों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम किया गया है। दूसरे पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने दो आरोपी हिरासत में ले लिए।  
विज्ञापन


महफूज नगर में एक 14 वर्षीय किशोर को 6 अगस्त 2016 को क्षेत्र के ही चार लोग अपने साथ बुला ले गए। 7 अगस्त को किशोर का शव लोधा के केशोपुर जोफरी स्थित बंबे में पड़ा मिला था।  पिता ने दो युवकों के खिलाफ  लोधा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पिता का आरोप था कि उसके बेटे के साथ कुकर्म किया गया है, लेकिन पुलिस ने मामला महज हत्या में ही दर्ज किया था। पिता ने कई दलीलें दीं लेकिन उसकी पुलिस ने एक न सुनी। मजबूरन पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाना पड़ा। लेकिन किशोर के पिता की इंसाफ के लिए जंग जारी रही। उसने अदालत में गुहार लगायी।  जहां से जिलाधिकारी को लिखा गया कि शव का कब्र से निकलवाकर फिर पोस्टमार्टम कराया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोध पुलिस ने गुरुवार को शव कब्र से निकलवाया और पुन: पोस्टमार्टम कराना शुरू किया। इसी दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर हत्या के दो आरोपी नजर आये। पिता ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था या महज हत्या की वारदात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed