फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teanagers and doping

टीन एजर्स को नशे से दूर रखने को कल से चलेगा अभियान

Mon, 29 Feb 2016 01:21 AM IST
अभिषेक शर्मा/ अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teanagers and doping

कालर को थोड़ा सा ऊपर चढ़ाके..सिगरेट के धुएं का छल्ला उड़ाके.. हिंदी फिल्म के इस चर्चित गीत की राह पर दौड़ रहे टीन-एजर्स को नशे से छुटकारा दिलाने और उन्हें उनके कैरियर के प्रति सजग करने को विधिक सेवा प्राधिकरण एक अनूठी पहल करने जा रहा है।

विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा युवाओं की टीम तैयार की गई है। यह मंगलवार से जिले में टीन-एजर्स और यूथ के बीच नशा विरोधी कैंपेन शुरू करेगी। उन्हें नशे की गिरफ्त में आने के बाद की हकीकत से रू-ब-रू कराने को खाका तैयार किया गया है। इस बीच यदि कोई युवा नशे का आदि मिला तो उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे युवा को नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुरू किए जा रहे इस कैंपेन के लिए बाकायदा महानगर के गगन कॉलेज के स्नातक छात्रों का एक ग्रुप बनाया गया है। यह ग्रुप पहले शहर, इसके बाद जिले के अन्य स्कूल-कॉलेजों में घूम-घूमकर ऐसे टीन-एजर्स व यूथ को चिह्नित करेगा जो नशे की गिरफ्त में हैं। पहले उन्हें समझाने, फिर उनकी काउंसलिंग करने और फिर निगरानी करने तक का बंदोबस्त किया गया है। इसके बाद भी चिह्नित युवा नशे की लत नहीं छोड़ता तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में रखकर उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले यूथ टीम को बताया गया है कि किस तरह टीन-एजर्स और यूथ स्कूल कॉलेज में नशे की गिरफ्त में हैं। गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू, बीयर, शराब के बाद अब यूथ सूखा नशा और ड्रग्स आदि लेने लगा है। मार्केट में बिकने वाले तमाम दैनिक उपयोगी संसाधन भी नशे के उत्पाद के रूप में प्रयोग किए जा रहे हैं। ऐसे में यूथ टीम का फोकस नशे की गिरफ्त में बुरी तरह से डूबे युवक व टीन-एजर्स को चिह्नित कर उनके अभिभावकों व स्कूल स्टाफ की मदद से उन्हें नशे से छुटकारा दिलाना है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed