मेहरावल स्टेशन पर आईटीआई छात्रों का हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। दिल्ली जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन को चालक ने आईटीआई पर न रोक कर सीधे मेहरावल स्टेशन पर रोका। करीब एक दर्जन छात्र इंजन पर पहुंच गए और चालक के धमकी देते हुए हंगामा किया। इसी ट्रेन में एक रेलवे अफसर निरीक्षण करते हुए जा रहे थे। उन्होंने इस घटना का मैसेज आरपीएफ इंस्पेक्टर को भेजा। अफसर का मैसेज देख तत्काल जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर मय फोर्स के पहले मेहरावल स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें कोई छात्र नहीं मिला।
इंस्पेक्टर आरपीएफ नवल किशोर ने बताया कि बुधवार सुबह दिल्ली जा रही टीएडी पैसेंजर ट्रेन में एक रेलवे अफसर निरीक्षण करते हुए जा रहे थे। ट्रेन मेहरावल स्टेशन पर रुकी तभी आईटीआई के करीब 12-13 छात्र हंगामा करते ट्रेन चालक के पास पहुंच गए। छात्रों ने चालक को धमकाते हुए कहा कि आज गाड़ी आईटीआई पर नहीं रोकी है, अगर कल नहीं रोकी तो फिर देख लेना। इसकी जानकारी रेलवे अफसर ने आरपीएफ इंस्पेक्टर के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दी।
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अपने साथ जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह राठौर और दोनों थानों का फोर्स लेकर मेहरावल स्टेशन पहुंच गए। जब तक वहां से छात्र जा चुके थे। इसके बाद दोनों इंस्पेक्टर आईटीआई कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों की काउंसलिंग की। बता दें कि अक्सर आईटीआई पर ट्रेन न रोकने पर छात्रों का ट्रेन चालक से विवाद होता है। कई बार तो छात्र ईंट पत्थर भी फेंक चुके हैं।