फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strike from riot in Nagla seafarer, ruckus in police station

नगला मल्लाह में मारपीट से तनाव, थाने में हंगामा

Wed, 30 Aug 2017 02:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 30 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
 Strike from riot in Nagla seafarer, ruckus in police station
नगला मल्लाह में मारपीट से तनाव, थाने में हंगामा
महानगर के मिश्रित आबादी वाले नगला मल्लाह में दो युवकों के झगड़े ने फिर तनाव पैदा कर दिया। यहां समुदाय विशेष के युवकों द्वारा वाल्मीकि की पिटाई से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कर लिया और हमलावरों को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन


मगर बाद में दोनों पक्षों की भीड़ ने क्वार्सी थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया और वहां भी दोनों में भिड़ंत की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात दोनों पक्षों के नेताओं और दोनों परिवारों में बैठकर वार्ता चल रही थी, जबकि भीड़ को पुलिस ने वहां से हटा दिया था।
विज्ञापन


वाकया मंगलवार की देर शाम का है। नगला मल्लाह निवासी विनोद वाल्मीकि बाजार सामान लेने जाते समय अपनी गली के बाहर प्रो. एम आफताब सिद्दीकी के दरवाजे पर कुछ देर के लिए रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच प्रोफेसर के बेटे ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने घर में बैठे पांच-छह दोस्तों को आवाज देकर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर विनोद वाल्मीकि के साथ मारपीट कर दी। वह किसी तरह शोर मचाते हुए इनके चंगुल से छूटकर अपनी गली में भागे। इधर, शोर सुनकर बाल्मीकि समाज के लोग भी घरों से बाहर आ गए।

दोनों समुदाय के लोगों में तनातनी होने लगी। गाली गलौज के बाद हालात मारपीट तक पहुंचते इससे पहले ही सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट में घायल विनोद वाल्मीकि से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले युवक अभी भी प्रोफेसर के घर में छिपे हुए हैं। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने सूचना दी और थाने से गाड़ी मंगाकर युवकों को घर से बाहर निकाल थाने पहुंचाया। आरोपी व घायल पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए।

थाने पर भी दोनों पक्षों में काफी तनातनी हुई। इधर, सूचना मिलने पर भाजपा नेता राजीव भारती व राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ घायल के पक्ष में तथा सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक एएमयू के छात्रों को लेकर मुस्लिम युवकों के पक्ष में थाने आ गए। थाने में भी दोनों पक्षों में तनातनी हुई। भाजपा युवा मोर्चा के डॉ. निशित आदि ने यहां नोकझोंक के बीच साफ चेतावनी दे दी कि अगर सपा ने दखल किया तो वह ऐसा नहीं होने देंगे।


खबर मिलने पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव भी थाने पहुंच गए। घायल पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ा हुआ था, वहीं अज्जू इसहाक माफी मांगकर युवकों को छोड़ने की वकालत कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी और थाने के अंदर दोनों पक्ष बातचीत कर मामला निपटाने के प्रयास में लगे थे। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि देर रात समझौते पर नौबत आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed