{"_id":"5cbb78e9bdec2213ea53a8be","slug":"sp-leader-assaulted-with-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने भाजपा नेता के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपा नेता ने भाजपा नेता के साथ की मारपीट
Sun, 21 Apr 2019 01:24 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
घायल राजेश गुप्ता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सासनी गेट इलाके के मोहल्ला महेंद्र नगर में सपा नेता ने अपने समर्थकों सहित एक भाजपा नेता पर हमला कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल भाजपा नेता का आरोप है कि उसे भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए पीटा गया है। घटना के संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने घटना की पृष्ठभूमि में प्लाट का विवाद बताया है।
महेंद्र नगर में रहने वाले राजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय प्रभात गुप्ता भाजपा से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह घर पर प्लंबर काम कर रहा था। वह उसका सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। सामान लेकर लौटते समय कालीदह चौराहे पर हमलावरों उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया। किसी तरह वह स्वयं को बचाकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। राजेश गुप्ता ने बताया कि हमलावर समाजवादी पार्टी के नेता हैं। मारपीट करते समय कह रहे थे भाजपा को वोट देते हो, तुम सब मारे जाओगे।
इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद हमलावर भाग गए। घायल राजेश को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां पर उसका डाक्टरी परीक्षण और उपचार हुआ। थाना सासनी गेट प्रभारी अनूप भारतीय ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मनोज यादव, मनोज शास्त्री, राहुल शास्त्री के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे प्लाट का विवाद बताया गया है। दोनों पक्षों में पहले भी टकराव और बाद में समझौता हो चुका है।