फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shot of the tire business

टायर कारोबारी की गोली मार कर हत्या

Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shot of the tire business
police - फोटो : amar Ujala
सिविल लाइन के जमालपुर में शुक्रवार को टायर कारोबारी अफजाल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। टायर कारोबारी  की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश होने से इंकार किया है। अभी हत्या कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों के मुताबिक अफ जाल ने दिसबंर 2015 में बन्नादेवी की नई बस्ती निवासी निदा मलिक से परिजनों की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था।
विज्ञापन


निदा के परिजनों से भी अनबन चल रही थी। बाद में दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया। तभी से अफ जाल जमालपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। जबकि पिता और भाई सराय रहमान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफजाल अहमद मूल रूप से बन्ना देवी के सराय रहमान का रहने वाला था। जमालपुर के शिवली बाग में वह किराए पर कमरा लेकर रहता था। परिवार में पत्नी निदा मलिक और बेटा रोहन हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अफजाल अहमद सराय रहमान में अपने पिता के पास बाइक से जा रहा था।

जमालपुर स्थित मलिक जिम के पास पहुंचते ही पीछे से दो बाइक सवार आ धमके। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अफ जाल के ऊपर फायरिंग कर दी। खून से लथपथ अफजाल बाइक से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।


गंभीर हालात में स्थानीय लोग अफजाल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का बुरा हाल था। इस संबध में पत्नी और परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की रंजिश होने से इंकार कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed