{"_id":"57a8e3254f1c1b1562ee4bbb","slug":"shot-dead-on-opposing-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम देने के क्रम में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इन घटनाओं से इलाके में दहशत है।
सोमवार को शाम करीब सात बजे ग्राम हर्दपुर निवासी और दूध का कारोबारी ओमवीर पुत्र भगवान सिंह अपनी साली सीमा, पत्नी मनवीर व बेटी बबली को लेकर अपनी ससुराल पीपली कला जा रहा था।
वहां ओमवीर सिंह के साले अजीत के बेटे का जन्मदिन का कार्यक्रम था। जैथोली के जंगल में जब वे पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशाें ने, ओमवीर सिहं की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। जब ओमवीर ने इसका विरोध किया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। उसके बाद उन्हाेंने ओमवीर सिंह से मोवाइल, नकदी, साली सीमा के जेबरात, मंगलसूत्र आदि लूट लिए। इसी दौरान एक बदमाश ने ओमवीर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी गांव पीपली पहुंने पर ओमवीर सिंह के ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। वे मौके पर पहुंचकर ओमवीर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद ओमवीर सिंह का शव उसके रिश्तेदार कोतवाली ले गए। घटना को लेकर ओमवीर सिंह के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।