फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sepoy's official pistol escaped with female friend

सिपाही की सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गई महिला मित्र

Thu, 23 May 2019 01:25 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 23 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sepoy's official pistol escaped with female friend
Revolver
 गांधी पार्क बस अड्डे के पास बने एक होटल से कथित तौर पर एक सिपाही की सरकारी पिस्टल चोरी होने की चर्चा है। चर्चा है कि सिपाही रात को अपनी किसी महिला मित्र के साथ होटल में आया था। यहां कमरे में उसकी आंख लग गई। इधर, महिला उसकी सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गई। आंख खुलने पर सिपाही ने पिस्टल नहीं मिलने पर लैपर्ड पर तैनात अपने कुछ साथी पुलिसकर्मियों को बुला लिया। लैपर्ड कर्मियों ने देर रात कर महिला की तलाश की और दुकानदारों से पूछताछ करने में लगे रहे। गांधी पार्क और बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार किसी भी सिपाही ने पिस्टल चोरी होने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन



गांधी पार्क बस अड्डे के पास दुकान लगाने वाले दुकानदारों की मानें तो सिपाही अपनी महिला मित्र के साथ होटल में घुसा था। रात करीब सवा दो बजे वह नीचे उतरकर आया और एक युवती के संबंध में पूछताछ करने लगा। इसी बीच दो सिपाही एक लैपर्ड पर सवार होकर आ गए। उन्होंने भी काफी देर तक पूछताछ की। जानकारी लेने पर बताया कि वह सरकारी पिस्टल चोरी करके ले गई है।सिपाही के  संबंध में चर्चा है कि वह शहर के किसी थाने में तैनात है। 
विज्ञापन



बुधवार शाम को इस बारे में जब खबर फैली तो बन्नादेवी और गांधी पार्क पुलिस भी बस अड्डे के आसपास के दुकानदारों से  पूछताछ करने पहुंची। बताया जा रहा है कि सिपाही ने नौकरी जाने के डर से पिस्टल चोरी की सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। वह महिला से फोन पर संपर्क कर उसे लोभ-प्रलोभन देकर पिस्टल देने के लिए मना रहा है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क धीरेंद्र शर्मा व इंस्पेक्टर बन्नादेवी अरुणा राय ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed