{"_id":"59176bb14f1c1b4146850a6a","slug":"saraf-s-nephew-asked-for-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के भतीजे ने मांगी रंगदारी, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ के भतीजे ने मांगी रंगदारी, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 14 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बेगम बाग इलाके में एक नामचीन सराफ के अपराधी भतीजे ने बिल्डिंग मैटेरियल दुकान संचालक से रंगदारी मांग ली और न देने पर फायरिंग करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। इस खबर पर हरकत में आई पुलिस ने भाग दौड़कर सर्राफ के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी फरार हैं। वहीं, बिल्डिंग मैटेरियल दुकान संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
महानगर के नामचीन सराफ के बेगम बाग निवासी भतीजे बाइकर्स किटी पर आरोप कि उसने शुक्रवार दुपहर इलाके ही बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता अंशुल गर्ग से उसकी दुकान पर पहुंचकर पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर परिणाम गंभीर होने की चेतावनी दी। इसके बाद देर रात उसके दरवाजे पर किटी अपने कुछ साथियों संग पहुंच गया और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ करते हुए हवाई फायर कर दिए। इसके बाद धमकी देता हुआ भाग गया।
हालांकि यह खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और भागदौड़ शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने किटी को तो दबोच लिया मगर बाकी साथी फरार हो गए। इस संबंध में अंशुल ने तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किटी से उसके साथियों को लेकर पूछताछ चल रही है।