फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS volunteer committed suicide on his finger

चरित्र पर उंगली उठी तो आरएसएस के स्वयंसेवक ने कर ली आत्महत्या

Sun, 25 Nov 2018 01:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 25 Nov 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
RSS volunteer committed suicide on his finger
सोमदत्त शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

महानगर के नौरंगाबाद के रहने वाले आरएसएस के स्वयंसेवक ने परिवार की महिलाओं द्वारा चरित्र पर अंगुली उठाए जाने से क्षुब्ध होकर अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर भदेशी रोड पर हुई। उसके पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच व मुकदमे आदि की कार्रवाई की बात कह रही है। दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि व्यापारिक परेशानियों के चलते डिप्रेशन में उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। वह तीन बच्चों का पिता था।  

विज्ञापन

 
नौरंगाबाद के डिप्टी गंज क्षेत्र में स्थित नौ देवी मंदिर के पास रहने वाले सोमदत्त शर्मा (37) पुत्र माया प्रसाद शर्मा आरएसएस के स्वयं सेवक थे। वे घर में ही कारखाना चलाते थे। मृतक के भाई विष्णु ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह काम से जाने की बात कहकर वह घर से निकले थे। विष्णु ने बताया कि पांच भाई और एक बहन में सोमदत्त सबसे बड़े थे। 10 साल पहले सोमदत्त की शादी ममता शर्मा के साथ हुई थी। इन दोनों के एक बेटी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन


सभी घर पर स्थित डाई कारखाना में मिलकर काम करते हैं। सोमदत्त के इस कदम से परिवार हैरत में हैं। रोते हुए विष्णु ने बताया कि भाई ने आत्महत्या का कदम उठाने से पहले अपने शुक्रवार की रात कहा था कि जीवन में खूब तरक्की करो और परिवार को संभालो। वह व्यापारिक दिक्कतों के चलते डिप्रेशन में थे। अगर तब उनकी बात को समझ जाता तो उन्हें यूं न जाने देता। पुलिस का कहना है कि तमंचे के अलावा उनकी जेब से कारतूस व सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सुसाइड नोट पर परिवार खामोश
आरएसएस के स्वयंसेवक सोमदत्त शर्मा ने मरने से पहले भाई की पत्नी और बुआ के खिलाफ सुसाइड नोट में लिखा कि ‘मेरे छोटे भाई की पत्नी और मेरी बुआ ने मेरे चरित्र पर शक किया था।’ मगर, सोमदत्त के परिजन उसके आत्महत्या के कदम उठाने के पीछे कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। साथ ही वह सुसाइड नोट के बारे में भी कुछ नहीं बता रहे हैं। मगर, पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर भाई की पत्नी और बुआ पर कार्रवाई करने को विचार कर रही है।



सुसाइड नोट में बुआ और छोटे भाई की पत्नी के बारे में सोमदत्त ने आत्महत्या करने से पहले लिखा है। परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।
-नीरज जादौन, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed