फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery at JE's House

जेई के घर डाका

Mon, 24 Aug 2015 01:33 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 24 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
जेई के घर डाका
विज्ञापन

अलीगढ़ (ब्यूरो)। बदमाशों ने शनिवार रात तालानगरी की नवविकसित आवासीय कॉलोनी में विद्युत विभाग में तैनात जेई का मकान निशाना बनाते हुए डाका डाल लिया। बदमाश यहां से जेवरात-नगदी सहित दो लाइसेंसी असलहे भी ले गए, मगर असलहे घर के बाहर खाली प्लाट में फेंक गए। खबर पर पुलिस अमला फील्ड यूनिट के साथ पहुंच गया। जांच पड़ताल के दौरान हथियार भी बरामद कर लिए। गौर हो कि हरदुआगंज थाने की तालानगरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर यह वारदात हुई लेकिन चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। 

मूल रूप से जवां के गांव खेरूपुरा निवासी सत्यप्रीय हंस पावर कॉरपोरेशन में सासनी सब डिवीजन में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। हाल ही में उन्होंने तालानगरी में डीपीएस के सामने आवासीय कॉलोनी में प्लाट नंबर 398 पर कोठीनुमा मकान बनाया है, जिसमें अंदर अभी काम भी जारी है। इस मकान में जेई के अलावा पत्नी पूनम, बेटा मेहुल (8) व बेटी रुचिका (3) भी रहते हैं। वाकया रात करीब पौने दो बजे का है, जब मकान के ड्राइंग रूम में पूरा परिवार सोया हुआ था। तभी आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। यहां जेई ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की और किसी नुकीली वस्तु से उनके पेट में वार कर दिया। इसके बाद चाभियां लेकर बदमाश करीब 77 हजार रुपये नगद, दो लाख रुपये कीमत के जेवरात, सेफ में रखी रायफल, दुनाली बंदूक को लेकर चलने लगे। जाते समय बदमाशों ने जेई व बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया, जबकि पत्नी डरी सहमी सी एक कौने में बैठी रह गई। इसके बाद बदमाश बाकायदा दरवाजे के रास्ते से निकल गए। बदमाशों के जाने पर देखा कि रैलिंग से पूरी तरह से सील मकान में बदमाश दरवाजे पर लोहे की सरिया काटकर अंदर घुसे थे। बदमाशों के जाने पर पत्नी ने शोर मचाया और पति व बच्चों को बाहर निकाला। चंद कदमों की दूरी पर दूसरे मकान से पड़ोसी आए और खबर पुलिस को दी गई। सूचना पर रात में ही सीओ तृतीय, एसओ क्वार्सी, फील्ड यूनिट आदि टीम भी पहुंच गई। जांच पड़ातल व आसपास तलाशी लेने पर घर से चंद कदमों की दूरी पर खाली प्लाट में दोनों हथियार पुलिस को मिल गए। एसओ क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार घटना के संबंध में अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed