{"_id":"5ed80bf24cab12d17474026714471ca6","slug":"olx-looted-in-the-name-of-the-cast-baikkltroyl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर डाली बाइक..ट्रायल के नाम पर लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओएलएक्स पर डाली बाइक..ट्रायल के नाम पर लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क के शास्त्री नगर निवासी एक युवक को ओएलएक्स पर बाइक बेचने की जानकारी अपलोड करना भारी पड़ गया। ट्रायल के बहाने एक युवक उसकी बाइक ले उड़ा।
खास बात यह रही कि पीड़ित की जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो वह एसपी सिटी से मिला। एसपी सिटी के आदेश पर भी थाने में सुनवाई नहीं हुई। मामले में पीड़ित शनिवार को एसएसपी से मिला और उन्होंने थाना पुलिस को सख्त आदेश दिए।
पीड़ित संजीव शर्मा का कहना है कि उसने अपनी बुलेट बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर फोटो व जानकारी अपलोड की थी। 24 जनवरी को उसे देखकर एक व्यक्ति का फोन आया। वह व्यक्ति भी बाइक देखने के लिए उसके पास आ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक ट्रायल के लिए देखने के दौरान ही संजीव को धक्का लगवाकर वह बाइक ले भागा। जब इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो मौके पर लैपर्ड पहुंची, लेकिन मामला तक दर्ज नहीं किया। तब जाकर पीड़ित ने एसपी सिटी से शिकायत की।
एसपी सिटी ने 28 जनवरी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए। लेकिन गांधीपार्क पुलिस ने एसपी सिटी के आदेश ही नहीं माने। तब जाकर शनिवार को एसएसपी से शिकायत की गई। जिन्होंने एफआईआर के आदेश दिए हैं।