फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mobile snatched away from schoolgirl

छात्रा से मोबाइल छीन कर थप्पड़ जड़ा, हंगामा

Sun, 21 Apr 2019 01:24 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 21 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
mobile snatched away from schoolgirl
युवक को मोबाइल चोरी करते हुए रंगेहाथों दबोच लिया - फोटो : Amar Ujala
 थाना गांधी पार्क क्षेत्र में धर्म समाज महाविद्यालय के बाहर खड़ी एक लड़की से दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा मोबाइल छीनने और मारपीट के साथ छेड़खानी करने के बाद वहां जमकर हंगामा हो गया। युवती ने अपने परिचितों और अन्य लोगों को बुला लिया। सूचना मिलने पर छात्र नेता भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने मिलकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे थाने ले गई है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हासिम निवासी सराय हकीम पर मुकदमा दर्ज किया है।  
छात्रा की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार को वह डीएस कालेज में अपनी एक सहेली से मिलने आई थी। इस दौरान वह अपने मोबाइल से सहेली का नंबर लगा रही थी। इस बीच एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसको थप्पड़ जड़ दिया। यह नजारा देखकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर छात्र नेता अमित गोस्वामी      पहुंच गए। पूरी जानकारी करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही आरोपी युवक को भी पकड़ कर बैठा लिया गया। इस दौरान आरोपी ने छात्र नेताओं के साथ भी अभद्रता कर डाली। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन




छात्रा ने इस मामले की तहरीर थाना गांधी पार्क को दे दी है। छात्र नेता अमित गोस्वामी ने बताया कि गैर समुदाय के कुछ युवक कालेज के बाहर आकर खड़े हो जाते हैं। यहां पर वह छात्राओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। थाना प्रभारी गांधी पार्क धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर मिल चुकी है। इसी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed