फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ktikan relationship on the old way , will trial over 8

खटीकान में रिश्ते फिर पुरानी राह पर, 8 मुकदमे होंगे खत्म

Thu, 11 Feb 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अभिषेक शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो/ अभिषेक शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ktikan relationship on the old way , will trial over 8
गोवर्धन पूजा की देर रात कुछ खुराफातियों की नादानी ने महानगर के देहली गेट क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले खटीकान और सराय मियां के वाशिंदों में जो नफरत पैदा की, उसे भुलाकर फिर से बेहतर रिश्तों के प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। इसी प्रयास के परिणाम हैं कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद इस बलवे में दर्ज अनगिनत मुकदमों को खत्म कराने की पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से सहमति के बाद पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर भी निर्णय लिया गया है कि पेशबंदी में दर्ज कराए गए 8 मुकदमे खत्म कर दिए जाएं। अब सिर्फ दो मुकदमे ही चलेंगे, जिनमें एक गौरव की हत्या का और दूसरा पुलिस स्तर से दर्ज कराया गया बलवे का मुकदमा है। इस मुकदमे में उन्हीं असल आरोपियों को सजा दिलाने की कोशिश होगी, जो वास्तव में नापाक कोशिश के जिम्मेदार हैं। इसे एक सफल प्रयास माना जा रहा है और पुलिस भी राहत महसूस कर रही है।
विज्ञापन


12 नवंबर की देर रात रात आठ बजे हुए बलवे में पहला मुकदमा पुलिस की ओर से लिखा था और दूसरा बलवे में मारे गए गौरव के परिजनों की ओर से लिखवाया गया। इसके अलावा आठ अन्य मुकदमे पेशबंदी में या फिर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए बचने के लिए लिखवाना शुरू हुआ। इन्हीं में मीट निर्यातक हाजी जहीर व उनके परिवार डकैती का मुकदमा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस से पता चला कि जहीर के दो बेटे तो शहर से बाहर थे। कुल मिलाकर दोनों ओर से मुकदमों से बचने के लिए और माहौल सामान्य करने की दिशा में प्रयास शुरू हुए। जिसके बाद अधिकारियों से चर्चा के बाद यह तय हो गया है कि आठ मुकदमे खत्म कर दिए जाएं। एसओ देहली गेट विनोद कुमार के अनुसार इस संबंध में अधिकारियों से भी सहमति मिल गई है और मुकदमे खत्म करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। जल्द ही मुकदमे निपटा दिए जाएंगे। इन आठ मुकदमों के खत्म होने पर करीब 50 लोगों को राहत भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed