फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jaswant Singh became MLC

सपा के जसवंत सिंह के सिर बंधा जीत का सेहरा

Mon, 07 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jaswant Singh became MLC
जसवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़। एमएलसी के स्थानीय प्राधिकारी के अलीगढ़-हाथरस की प्रतिष्ठित सीट से सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सुनील सिंह को 301 मतों से पराजित किया। सुनील सिंह को भाजपा सहित विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त था। इसके बावजूद सपा प्रत्याशी उन्हें पटखनी देने में सफल रहे।
विज्ञापन


जसवंत सिंह को कुल 1510 और निर्दलीय सुनील सिंह को 1209 मत मिले। डीएम द्वारा सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह को विजयी घोषित करने के बाद सपाइयों ने जमकर खुशी मनाई। इस दौरान सपा के कद्दावर नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविवार को नगर निगम के जवाहर भवन में एमएलसी (स्थानीय प्राधिकारी) अलीगढ़-हाथरस सीट के लिए मतगणना हुई। सुबह आठ बजे से मतगणना होना था, लेकिन यह करीब डेढ घंटे के बाद साढ़े नौ बजे शुरू हुई। चुनाव में सपा के जसवंत सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह के बीच आमने-सामने का मुकाबला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के पहले ही दोनों उम्मीदवारोें के समर्थक बड़ी संख्या में मतगणना स्थाल पर एकत्रित हो गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

करीब ढाई घंटे चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चार राउंड में हुई मतगणना में कु ल 2755 मतों में से 1510 सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह को मिले। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह को 1209 वोटों से संतोष करना पड़ा। 6 वोट नोटा और 30 निरस्त किए गए। प्रेक्षक के चुनाव परिणाम की जानकारी चुनाव आयोग को देने के बाद डीएम ने परिणाम घोषित किया। उन्हें प्रमाण पत्र दिया।


इससे पहले ही पराजित उम्मीदवार सुनील सिंह और उनके समर्थक वहां से चले गए थे। सपाइयों ने जमकर खुशी मनाई। नारेबाजी के बीच जवाहर भवन में रंग-गुलाल चले। मौके पर सपा के  एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, शहर विधायक जफर आलम, सादाबाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल, सपा उम्मीदवार की पत्नी व हाथरस सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, लोधा ब्लॉक प्रमुख गिरीश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed