फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent of raping two years , two detained

दो साल की मासूम से बलात्कार, दो हिरासत में

Sat, 27 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज थाने के गांव जलाली में शुक्रवार को अपराह्न करीब 3 बजे दो साल की मासूम को दरिंदे ने अपना शिकार बनाया। घर पर खाना खाने पहुंची अकेली बच्ची से दुराचार कर भाग निकला। कुछ दूरी पर हैंडपंप से कपड़े धोकर घर पहुंची मां के लहूलुहान बेटी को देख होश उड़ गए। वह जोरों से चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायल बच्ची को लेकर महिला सहित लोग थाने पहुंचे। थाना पुलिस दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलाली कस्बे की एक महिला शुक्रवार अपराह्न तीन बजे घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हैंडपंप पर कपड़े धोने गई थी। उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी रिश्तेदारी में गई है। दो बच्चे घर से दूर कहीं खेल रहे थे। 2 साल की मासूम को वह अपने साथ हैंडपंप पर ले गई थी।
विज्ञापन

वहां मासूम ने भूख लगने की बात कही तो उसने खाना खाने के लिए घर भेज दिया और खुद कपड़े धोती रही। करीब एक घंटे बाद वह घर पहुंची तो लहूलुहान हालत में मासूम  घर पर पड़ी थी। बेटी की यह हालत देख बदहवाश हालत में वह चीखने चिल्लाने लगी। लोगों की भीड़ लग गई। मुहल्लेवासियों के साथ वह जलाली चौकी पहुंची जहां से थाने भेज दिया गया। सीओ अतरौली विजेंद्र द्विवेदी ने भी मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed