फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband forcibly married younger sister and later caused murder for two years and daughter-in-law

पति ने छोटी बहन से जबरन शादी की और बाद में दो सालों व बहू की हत्या का कारण बना  

Sat, 27 Jun 2020 10:02 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Husband forcibly married younger sister and later caused murder for two years and daughter-in-law
हाथी डूबा स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विधायक जमीर उल्लाह। - फोटो : Rupesh
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद स्थित पत्थर वाली गली में बीती बुधवार को एक साथ तीन आत्महत्याओं की गुत्थी कुछ सुलझने लगी है। इस घटना में सुसाइड करने वाले शैलेंद्र वर्मा ने सुसाइड नोट 'मैं कायर नहीं हूं.. क्यों लिखा था। इसका भी खुलासा हुआ। दरअसल, इस परिवार में दामाद जयप्रक्राश ही घर में खलनायक बन गया था।
विज्ञापन


पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के आवास पर शनिवार को परिवार के मुखिया 61 वर्षीय मुरारी लाल वर्मा उनकी पत्नी 55 वर्षीय कैंसर पीड़िता मुन्नी देवी, भाई पंकज वर्मा एवं बहन मंजूरानी ने इस पूरी घटना का खुलासा किया। इन लोगों ने कहा कि इन सभी हत्याओं का जिम्मेदार मंजू का पति जयप्रकाश है।
विज्ञापन



पूरे परिवार ने उसके खिलाफ सभी थानों में शिकायतें की, परंतु आज तक उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसको नेताओं का संरक्षण प्राप्त है और वह उनके काले धंधे में संलिप्त हैं। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन इंसाफ नहीं कर रहा है। इसलिए पूरा परिवार पूर्व  विधायक के पास पहुंचा है, ताकि घटना का सही खुलासा हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व विधायक ने उनकी पीड़ा देख सुन कर उनके पास खुद चल कर गए थे और इसका खुलासा कराया। मंजू रानी ने बताया कि उसका विवाह सन 2003 में जयप्रकाश निवासी खेड़िया बहादुरगढ़ अतरौली से हुआ था। वह शुरुआत से ही मानसिक एवं शारीरिक शोषण व  उत्पीड़न करने लगा था। दबाव डालकर रुपये गहने आदि की मांग करता था। परिवार ने  उसकी सभी मांगों को पूरा किया। हालात खराब होते देख मंजू ने अपनी पढ़ाई पूरी की और शिक्षिका बन कर अपने परिवार का पालन पोषण करने लगी। बकौल मंजू इस बीच जयप्रकाश उसकी छोटी बहन हेमलता से जबरदस्ती करने लगा।


सात माह पूर्व उसे घर से बहला कर ले गया। बिना मंजू को तलाक दिए जयप्रकाश ने हेमलता से शादी कर ली। यही नहीं जयप्रकाश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। वह भाई जितेंद्र वर्मा को शराब पिलाकर अवैध हथियार देकर अपराध कराने लगा था। जब बात खुलने लगी तो उसने जितेंद्र वर्मा को पांच वर्ष पूर्व एक्सीडेंट में मरवा दिया।


ये एक्सीडेंट डीपीएस स्कूल रामघाट रोड के पास कराया गया था। उस वक्त मंजू ने लिखित शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी, जिसके बाद  जयप्रकाश के हौसले और बढ़ गए और उसने पूरे परिवार पर अत्याचार व शोषण शुरू कर दिया। घर में चाकू आदि रखने लगा।


उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उसके ही अत्याचारों और शोषण से तंग आकर परिवार के सदस्य 23 वर्षीय शैलेंद्र  वर्मा ने अपनी पत्नी पिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद विशाल वर्मा ने भी खुद को गोली मार ली। घर में दो मौतें देखकर 20 वर्षीय विशाल ने भी खुदकुशी कर ली।


पूर्व विधायक ने मांग की है कि इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री के साथ-साथ अलीगढ़ के सभी विपक्षी नेता इंसाफ का साथ दें। वह इस प्रकरण में सोमवार को डीएम और एसएसपी से मिल कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगेे।



इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, पार्षद शकील राइन, पार्षद हफीज अब्बासी, फैजान अहमद खान, फरहान  सलमानी, मोहम्मद इमरान खान, इमरान घोसी, भाईचारा सेवा समिति के महासचिव जाकिर भारती, रिजवान अंसारी, कपिल शर्मा, मुशर्रफ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed