{"_id":"5c6efa19bdec224bc62b5d87","slug":"firing-in-mutual-dispute-in-garbhana-killing-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गभाना में आपसी विवाद में फायरिंग, महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गभाना में आपसी विवाद में फायरिंग, महिला की हत्या
Fri, 22 Feb 2019 12:55 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
गभाना थाना क्षेत्र के गांव पोथी में गुरुवार शाम को दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली विरोधी पक्ष की महिला के सीने में जा धंसी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इधर, फायरिंग में महिला के जेठ के बेटे की गर्दन पर भी छर्रे लगे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इधर, पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान गोली चलाने वाला युवक फरार है। दोनों पक्षों के लगभग छह अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं। आरोपी पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
वाकये के अनुसार घटना करीब शाम पांच बजे की है। गभाना के गांव पोथी निवासी राजकुमार सिंह पुत्र रुपसिंह के नौकर संतोष उर्फ बिहारी का पड़ोस में ही रहने वाले जयपाल के परिवार से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बिहारी मानसिक विक्षिप्त है। उसने जयपाल की पत्नी महादादेवी को कुछ भला-बुरा बोल दिया था। इसी बात का विरोध महादादेवी ने किया तो बिहारी हाथार्पाई पर उतारा हो गया। इस पर परिवार के अन्य सदस्यों ने बिहारी को मारपीट कर भगा दिया। बिहारी ने इस बात की जानकारी राजकुमार को दी। मारपीट की बात सुनकर राजकुमार का बेटा आक्रोशित होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जयपाल के घर के सामने पहुंच गया।
इस पर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में राजकुमार के बेटे ने बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली सीधे जयपाल की पत्नी महादादेवी के सीने में जा धंसी। इधर, कुछ छर्रे जयपाल के भतीजे छत्रपाल की गर्दन में लग गए। मामला इतने पर भी नहीं थमा दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट जारी रही। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में महादादेवी को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने छर्रे लगने से घायल छत्रपाल को गांव के ही अस्पताल में भर्ती कराया। इस विवाद में पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में करीब छह लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज कराया जा रहा है। इधर, देर रात एसपी सिटी अभिषेक भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
देर रात तक थाने में डटे रहे दोनों पक्षों के लोग
मारपीट और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। इस पर दोनों पक्षों से दर्जनों लोग थाने पर आकर डट गए। देर रात तक यहां हंगामा चलता रहा। हंगामे के बीच दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। जयपाल के भतीजे छत्रपाल ने पुलिस को राजकुमार और उसके बेेटों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
-पड़ोसी से हुए विवाद में फायरिंग में महिला की मौत हो गई है। पहले इस घटना में हमले की तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर एक आरोपी हिरासत में लिया गया था। अब महिला की मौत के आधार पर तहरीर परिजनों की ओर से दी जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए टीम भी लगाई गई है।
संजीव दीक्षित सीओ गभाना