{"_id":"57c736b54f1c1b0b4b2ccf72","slug":"finance-company-worker-robbed-of-rs-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 65 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 65 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 65 हजार रुपये लूटे
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में छुट्टा घूम रहे बदमाशों ने गोंडा रोड पर 13.50 लाख की लूट के 24 घंटे के अंदर दूसरी लूट को अंजाम दे डाला। यह घटना बुधवार दुपहर क्वार्सी इलाके के नगला तिकौना में एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर संग हुई। अकराबाद से वसूली कर लौट रहे कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाश 65 हजार रुपया लूट ले गए। खबर पर हरकत में आई पुलिस घंटों तक तलाश करती रही। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
क्वार्सी क्षेत्र की निधिवन कालोनी निवासी अवधेश कुमार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। बुधवार दुपहर साढ़े 12 बजे वह अकराबाद के अधोन से 64,260 रुपये लेकर नगला तिकोना रोड स्थित अपने ऑफिस आ रहे थे। ऑफिस से कुछ दूरी पहले ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। एक बदमाश ने अवधेश की कनपटी पर तमंचा रखकर नोटों के भरा बैग छीन लिया। इस दौरान शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी लेकर आसपास इलाके में वाहन चेकिंग शुरू करा दी। साथ ही अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बस में तीन यात्रियों को पानी पिलाकर लूटा
अलीगढ़। जहरखुरान अब नशीला पानी पिलाकर भी यात्रियों को लूट रहे हैं। मंगलवार रात इस तरह की तीन घटनाएं हुईं। तीन बेसुध यात्रियों को जिला अस्पताल में भरती कराया गया, जिन्होंने होश आने पर यह जानकारी देकर सभी को चौंका दिया। एटा के नीम सराय निवासी नरेंद्र पुत्र चंद्रपाल फरीदाबाद से बस द्वारा अलीगढ़ आ रहा था। रास्ते में नशीला पानी पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद सात हजार की नगदी, मोबाइल व बैग लूट लिया गया और मसूदाबाद बस स्टैंड पर बेहोशी अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर बदायूं के बिसौली निवासी सतीश पुत्र सुदर्शन यादव दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। बस द्वारा अलीगढ़ आ रहा था। उसे भी नशीला पानी पिलाकर बेहोश कर आठ हजार की नगदी, मोबाइल व बैग लूट लिया।
तीसरी वारदात एटा के विक्रम यादव के साथ हुई। बल्लभगढ़ से अलीगढ़ आते समय उसे भी रास्ते में नशीला पानी पिला दिया। वह गांधी पार्क बस स्टैंड के निकट बेहोश पड़ा मिला। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर बताया कि उससे सात हजार की नगदी, मोबाइल व बैग लूट लिया गया है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए सूचना परिजनों को दे दी गई है।