{"_id":"5b6ca9854f1c1b8d3e8b60fe","slug":"feed-the-young-businessman-by-bullets-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"छर्रा में घर बुलाकर युवा व्यापारी को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छर्रा में घर बुलाकर युवा व्यापारी को गोलियों से भूना
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
23/5000 sharad gupta ka phail photo Sharad Gupta's file photo
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की शाम करीब आठ बजे छर्रा कस्बे के जवाहर चौक में 24 वर्षीय व्यापारी को घर बुलाकर गोलियों से छलनी कर दिया गया। मृतक के शरीर में 12 बोर की चार गोलियां लगी हैं। एक के बाद एक कई फायर की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यापारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार व्यापार के रुपयों को लेकर पार्टनर से विवाद था। देर रात मृतक के पिता की ओर से पांच पुरुष, एक महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
कस्बे में अतरौली रोड निवासी आढ़ती राकेश गुप्ता के अनुसार उनके बड़े बेटे शरद गुप्ता (24) को गुरुवार की शाम करीब 8 बजे जवाहर चौक निवासी राधेश्याम गुप्ता के बेटों अरविंद गुप्ता उर्फ रिंकू और उसके भाई संजीव गुप्ता ने मोबाइल पर फोन कर यह कहते हुए बुलाया कि घर आकर अपने रुपये ले जाओ। जब शरद अरविंद के घर पहुंचा तो घर के अंदर ही गोलियों से उसके बेटे को छलनी कर दिया गया। पुलिस को राधेश्याम गुप्ता के घर के अंदर ही शरद का शव पड़ा मिला। मृतक के पिता के अनुसार शरद की पहले छर्रा कस्बे में बजाज बाइक की एजेंसी थी।
बाद में उसने गंगीरी चौराहे पर अरविंद गुप्ता उर्फ रिंकू के साथ साझेदारी में टीवीएस बाइक का शोरूम खोला था। दो माह पहले ही रुपयों के लेनदेन को लेकर शरद और अरविंद में झगड़ा हुआ था। मारपीट भी हुई थी। कुछ लोगाें की मध्यस्थता में थाने में समझौता हो गया था। इसके बाद से एजेंसी बंद हो गई। अरविंद गुप्ता उनके बेटे शरद के रुपये दबाए हुए था। इन्हीं रुपयों को देने के नाम पर गुरुवार को शरद को फोन कर अरविंद ने अपने घर बुलाया था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मृतक के चार गोलियां मारी गई हैं। सभी गोलियां 12 बोर की हैं। आरोपी के घर पर कोई नहीं मिला है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- अनुज चौधरी, सीओ बरला।
कस्बा छर्रा के जवाहर चौक में प्रापर्टी डीलिंग का व्यापार करने वाले शरद गुप्ता की हत्या हुई है। बताया गया है कि खुद शरद गुप्ता व दो अन्य लोग अपने पार्टनर के घर गए थे। जहां पीछे से पार्टनर भी पहुंच गए। इस दौरान हुए विवाद में फायरिंग के दौरान शरद की मौत हो गई। अब परिजनों की ओर से जो भी वजह बताकर तहरीर दी जा रही है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह भी जांच का विषय है कि शरद किन दो लोगों के साथ पार्टनर के घर गए थे और वह भी हत्या के बाद पार्टनर संग क्यों भाग गए। जल्द ही कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं।
-मणीलाल पाटीदार एसपी देहात।