{"_id":"88b39df6d73eeb3ea297269d0e52aac1","slug":"drunk-and-stoned-fire-13-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर पथराव फायरिंग,13 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर पथराव फायरिंग,13 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
कहते हैं शराब का नशा बहुत बुरा होता है। यह कहावत शुक्रवार को दादों के गांव बोनई में सच हो गया। यहां पर शराब पीकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से 13 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
थाना दादों के गांव बोनई निवासी जुगनू पुत्र रविंद्र सिंह और बाबू पुत्र नन्नू सिंह के बीच शुक्रवार की शाम को शराब पीकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन आ गए और जमकर मारपीट होते होते पथराव होने लगा। कुछ देर बाद ही फायरिंग होने लगी।
इस झगड़े में जुगनू पक्ष से जुगनू पुत्र रविंद्र, श्याम पुत्र नेत्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र, हैवी पुत्रगण रामगोपाल, छोटेलाल, गेंदालाल पुत्र रघुवीर सिंह, जयप्रकाश पुत्र सरवन सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाबू पक्ष से बाबू सिंह, भीकम सिंह पुत्र नन्नू सिंह, राजू पुत्र चरन सिंह, पहलवान पुत्र शिवसा, नैनसुख पुत्र परशुराम और एक 12 वर्षीय शिवानी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सभी घायल अपना अलीगढ़ में इलाज करा रहे है। दोनों पक्षों ने थाने में अपनी तहरीर दे दी हैं। इंस्पेक्टर वीआर दीक्षित ने बताया दोनों पक्षों में शराब पीकर मारपीट हुई है। फायरिंग नहीं हुई एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर अभी तहरीर नहीं आई है।