{"_id":"5a8c827a4f1c1bb3208ba6c5","slug":"daughter-surrenders-in-police-station-by-killing-daughter-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बेटी की हत्या कर थाने में किया समर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़ में बेटी की हत्या कर थाने में किया समर्पण
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
कविता का फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के बार-बार प्रेमी संग चले जाने से खफा पिता ने आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। मोहल्ला महावीर नगर में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बेटी से हो रहे विवाद के दौरान पिता ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। जब गुस्सा ठंडा हुआ तो तमंचा सहित गांधी पार्क थाने जाकर समर्पण कर दिया। मृतका के चाचा की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर दी गई है। अन्य परिजन घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।
थाना गांधी पार्क प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महावीर नगर की गली नंबर दो में रहने वाला महेंद्र कुमार बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। उसकी सबसे बड़ी बेटी कविता (20) आगरा रोड स्थित एक निजी कालेज से बीएससी कर रही थी। इसके अलावा एक बेटा और उससे छोटी दो बेटियां हैं। कविता का संपर्क विजयगढ़ निवासी किसी युवक से था।
महेंद्र ने कविता की आठ फरवरी को शादी तय की थी, लेकिन वह पिछले महीने 10 जनवरी को अपने प्रेमी के संग चली गई थी। इस मामले का अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसी बात को लेकर उसका रिश्ता भी टूट गया। कुछ बाद वह घर लौट आई। उसके लौटने पर लोकलाज के चलते महेंद्र ने पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई। कविता ने भी लोगों से कहा कि वह रिश्ते के भाई के यहां पर चली गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ दिनों पहले कविता एक बार फिर प्रेमी के साथ चली गई। वह दो दिन पहले ही लौट कर आई थी। इससे घर में कलह होती थी। इसी के चलते कविता मंगलवार को फिर घर से जाने लगी। जिससे घर में झगड़ा शुरू हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो महेंद्र ने 315 बोर के तमंचे से कविता की कनपटी में गोली मार दी। उसका भेजा उड़ गया और मौके पर ही मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया और पास पड़ोस के लोगों भी इकट्ठा हो गए।
कुछ देर बाद जब महेंद्र को अपराध का अहसास हुआ तो खुद ही गांधी पार्क थाने जाकर तमंचे सहित समर्पण कर दिया। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। कविता के चाचा राकेश की ओर से आरोपी पिता महेंद्र के खिलाफ पुुलिस को तहरीर दे दी गई है।