फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cylinder fire, three children and elderly scorching

सिलिंडर में लगी आग, तीन बच्चे और बुजुर्ग झुलसे

Wed, 09 Jan 2019 02:21 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 09 Jan 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cylinder fire, three children and elderly scorching
आग से झुलसी संध्या जिला अस्पताल में उपचार कराती। - फोटो : Amar Ujala
 महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की विष्णु पुरी कालोनी में मंगलवार को एक मकान में गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर के पास ही खेल रहे तीन मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने में उनके दादा भी आग की चपेट में आ गए। परिवार के अन्य लोगों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक बच्चों की हालत में सुधार हुआ। 
विज्ञापन

आकाश कश्यप निवासी विष्णुपुरी, क्वार्सी रामघाट रोड पर कचौड़ी की दुकान लगाते हैं।

आकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह हॉकर सिलिंडर देकर गया था। सिलिंडर खत्म होने के कारण पत्नी राधा किचन के बाहर बने चूल्हे पर चाय बना रही थी। पत्नी चाय को चूल्हे पर रखकर छत पर कपड़े डालने चली गई। इस दौरान पिता ओमप्रकाश सिलिंडर को किचन की ओर लेकर गए। वह किचन के बाहर सिलिंडर को रखकर उसका ढक्कन खोला। ढक्कन खोलते ही सिलिंडर ने चूल्हे से आग पकड़ ली। उसके आग पकड़ते ही तेज लपटें उठने लगीं। इससे वहां खेल रहा 18 माह का बेटा राम और बहन हेमलता की दो बेटियां (तीन वर्षीय संध्या और पांच वर्षीय नंदनी) भी आग की चपेट में आ गए। तीनों बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता ओमप्रकाश का चेहरा, हाथ और पैर झुलस गए। पिता की चीख-पुकार सुन पत्नी राधा छत से नीचे उतरी उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसियों ने रेत, पानी और गीला कपड़ा डालकर आग को बुझाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आकाश के अनुसार तीनों बच्चों की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed