फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congratulation on the death of twins in women hospital

महिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों की मौत पर हंगामा

Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congratulation on the death of twins in women hospital
महिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों की मौत पर हंगामा - फोटो : Rupesh
महिला जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों की मौत पर परिजनों ने हंगामा काटा। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों पर अवैध रूप से चार सौ रुपये बसूलने का आरोप लगाते हुए लापरवाही की बात कही। हंगामे की खबर सुनकर मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित बन्नादवी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते शांत कराया। साथ ही कर्मचारी द्वारा लिए गए चार सौ रुपये भी वापस कराए। 
विज्ञापन


वाकया रविवार का है। क्वार्सी के रावणटीला निवासी सुबोध कुमार की पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन आनन-फानन उसे महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पूनम ने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव से पहले वहां तैनात कर्मचारियों ने सुबोध से चार रुपये अवैध रूप से वसूल लिए। इसके बाद ही पूनम का उपचार किया। थोड़ी देर तक तो सब कुछ ठीक रहा है। उसके बाद दोनों बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। आरोप है कि यह देख परिजनों ने वहां तैनात कर्मचारियों से कई बार कहा, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी और अंत में दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।  बच्चों की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों पर अवैध बसूली और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की खबर सुनकर मौके पर बन्नादेवी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। साथ ही एक कर्मचारी से बसूले गए चार सौ रुपये भी वापस कराए। इस पूरे प्रकरण में तकरीबन आधे घंटे से ऊपर जिला अस्पताल में हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed