फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CMS guard fired due to negligence, passer injured

सीएमएस गार्ड की लापरवाही से चली गोली, राहगीर घायल

Thu, 25 Jun 2020 12:32 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
CMS guard fired due to negligence, passer injured
एक्सिस बैंक गार्ड की गोली से घायल बंटी जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : neeraj
महानगर के अतिव्यस्त कंपनी बाग चौराहा पर बुधवार दोपहर एटीएम में करेंसी भरने पहुंची सीएमएस की टीम के सुरक्षा गार्ड की लापरवाही से उसकी बंदूक से गोली चल गई। इस दौरान पास से ही गुजर रहे एक राहगीर की कमर और पैरों में छर्रे जा लगे। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि तब तक कंपनी की टीम और गार्ड वैन लेकर चलते बने। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए भेजा। इधर, तफ्तीश के आधार पर थोड़ी ही देर में गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है। वहीं, पुलिस ने गार्ड की लापरवाही से हुई फायरिंग की रिपोर्ट सीएमएस कंपनी से भी की है।
विज्ञापन



वाकया दोपहर 3:45 बजे करीब का है। सीएमएस कंपनी की टीम गांधी पार्क चौराहा पर स्थित एटीएम मशीन में पैसे भरने पहुंची थी। टीम की सुरक्षा में गार्ड सुरेंद्र सिंह पुत्र रणसिंह निवासी हरदोई, पालीमुकीमपुर तैनात था। टीम के कैशियर ने चौराहा पर स्थित तीन एटीएम में पैसा भर दिया। प्रोटोकॉल के मुताबिक गार्ड इस दौरान अपनी दुनाली बंदूक को लोड कर मुस्तैद रहा। कैशियर आखिर में एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा भरने पहुंचा। वहां पैसे भरते समय कुछ रकम कम रह गई। इस पर कैशियर वैन से पैसे लेने पहुंचा।
विज्ञापन



गार्ड सुरेंद्र को लगा कि रकम पूरी हो गई है। इस पर उसने बंदूक को अनलोड कर लिया। मगर, कैशियर ने बताया कि कुछ पैसे और एटीएम में भरने हैं। कैशियर रकम लेकर वापस एटीएम केबिन के भीतर चला गया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह दोबारा से बंदूक को लोड करने लगा। तभी उसकी मिस हैंडलिंग के चलते फायर खुल गया। इससे पास से ही गुजर रहे राहगीर बंटी पुत्र गुलाब सिंह निवासी जयगंज, सासनी गेट के पैर और कमर में कई छर्रे जा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोली की आवाज सुन आसपास के लोग सन्न रह गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही गार्ड ने चालक और कैशियर को चलने को कह दिया। वह तीनों मौके से निकल गए। लोगों की निगाह घायल पर पड़ी। इधर, बैंक कर्मी भी बाहर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा।


वहां उपचार के बाद घायल की हालत खतरे से बाहर आ गई। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है। बंटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। बतौर सुबूत एटीएम और बैंक के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को जब्त किया है। घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।


शर्मनाक: घायल तड़पता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे
घटना के बाद एक शर्मनाक वाकया हुआ। घायल बंटी छर्रे लगने के कारण खून निकलने और असहनीय दर्द से तड़प रहा था। मगर, दर्जनों लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे। किसी ने एंबुलेंस को भी बुलाने की जरूरत नहीं समझी। बल्कि वहां मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। पुलिस ने पहुंचकर एंबुलेंस बुलाई। मगर, इस प्रक्रिया में भी आधा घंटा लग गया। गनीमत रही किसी प्रकार से घायल की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed