फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chuckling tinkle kills, buried in straw

टप्पल हत्याकांड: दुपट्टे से गला घोंटकर की ढाई साल की बच्ची की हत्या, भूसे में दबाया था शव

Fri, 07 Jun 2019 05:18 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 07 Jun 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Chuckling tinkle kills, buried in straw
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala
महज दस हजार रुपये की देनदारी के विवाद में हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए ढाई साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को भूसे की बुर्जी में दबा दिया गया। जब उसमें से दुर्गंध आई तो शव को बाहर लाकर फेंक दिया गया। यह खुलासा टप्पल की मासूम बच्ची की हत्या में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने किया है। उनसे पूछताछ के आधार पर यह खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया। अब इस मामले में इनके सहयोगियों को लेकर पुलिस सुराग लगा रही है। वहीं इनके खिलाफ अन्य कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन


सीओ खैर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 2 जून की सुबह तीन दिन से लापता बच्ची का शव मिलने के बाद से एसएसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस, फील्ड यूनिट, थाना पुलिस घटना के खुलासे में लगी हुई थीं। पुलिस टीमों द्वारा परिजनों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर मृत बच्ची के मोहल्ले से सटे कस्बे के ही मोहल्ला ऊपरकोट के जाहिद व उसके दोस्त असलम निवासी कानूनगोयान के नाम सामने आए। इनके विषय में बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि जाहिद पर उनके दस हजार रुपये शेष थे।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर उससे विवाद हुआ था। उसी दिन जाहिद ने देख लेने व बेइज्जती का बदला लेने की धमकी दी थी। इसी बदले की भावना से उसने असलम संग मिलकर साजिश बनाई और 30 जून को जब बच्ची खेलते हुए जाहिद के दरवाजे पर पहुंच गई तो उसे बिस्कुट के बहाने अपने घर में ले गया। फिर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भूसे की बुर्जी में छिपा दिया। जब तीसरे दिन वहां से बदबू आई तो शव को निकालकर सड़क के पास कूड़े के ढेर में डाल दिया। सीओ के अनुसार दोनों को अपहरण, हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। जाहिद पर पूर्व में भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed