फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Caught in fake liquor factory in Accraabad, arrested one

अकराबाद में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 02:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 26 May 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
Caught in fake liquor factory in Accraabad, arrested one
नकली शराब बनाने वाले अारोपी से जानकारी लेते एसएसपी अजय साहनी। - फोटो : Amar Ujala
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के एक घर में चल रही नकली शराब बनाने की एक फैक्ट्री शुक्रवार को पकड़ी गई। पुलिस ने मकान मालिक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


मौके से 29 पेटी नकली शराब के अलावा इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला रसायन, रंग व होलोग्राम आदि सामान बरामद हुआ है। यह शराब एक देसी ठेके की आड़ में सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि थाना अकराबाद पुलिस को गांव सिकंदरपुर में नकली शराब बनाने की सूचना मिली। इसके बाद रजनीश के मकान पर दबिश दी गई। वहां रजनीश सहित चार व्यक्ति अवैध शराब का निर्माण व पैकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पकड़े गए रजनीश ने बताया कि जो तीन लोग छत से भागे हैं उनमें अनिल कुमार पुत्र कृपाल भी था। उसका गांव खान आलमपुर थाना हरदुआगंज में देसी शराब का ठेका है। उसी की आड़ में यह शराब खपाई जाती थी। कुछ शराब हरियाणा से लाते थे। इसके अलावा रसायन व रंग मिलाकर शराब तैयार कर खाली शीशियों में भरकर उत्तर प्रदेश सरकार का नकली होलोग्राम, मोनोग्राम, ढक्कन लगाकर सप्लाई करते थे।

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। वर्ष 2006 में रजनीश को साथियों के साथ थाना न्यू आगरा से चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


अभियुक्त अनिल का भाई मोहित वर्ष 2015 में थाना लोधा से हरियाणा से लायी गई अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर शमीम अहमद, सिपाही रोहित, अनुराग, सुमंत शामिल रहे। 

फरार आरोपी
1- धर्मवीर पुत्र भीकम सिंह, निवासी सिकंदरपुर, अकराबाद 
2- विवेक उर्फ  विशाल पुत्र रजनीश कुमार, निवासी सिकंदरपुर, अकराबाद
3- अनिल पुत्र कृपाल सिंह, निवासी सिकंदरपुर, अकराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed