{"_id":"5aa832024f1c1b4d0a8b4b82","slug":"bus-stop-losing-60-000-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस रुकवाकर बूरा कारोबारी से लूटे 60 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस रुकवाकर बूरा कारोबारी से लूटे 60 हजार
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस सवार बूरा व्यापारी से लूट के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव करसुआ के प्राथमिक स्कूल के सामने बल्लभगढ़ से अलीगढ़ जा रही हाथरस डिपो की बस को बदमाशों ने रोक लिया। बस में बैठे बूरा कारोबारी से तमंचों के दम पर साठ हजार रुपये लूटकर भाग निकले। तमंचों की दहशत में बस में बैठे यात्रियों की आवाज निकालने तक की हिम्मत न पड़ी।
लोधा थाने में बस रोककर चालक एवं कारोबारी ने लूट की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने चालक को बस ले जाने के लिए कह दिया और चार घंटे तक लूट के शिकार कारोबारी को लेकर सड़क पर टहलती रही।
अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के कनवरीगंज निवासी योगेश कुमार पुत्र विशन चंद बूरे का कारोबार करते हैं। मंलवार को खैर के दुकानदारों से बकाया रुपयों की उगाही करने के बाद रोडवेज बस से अलीगढ़ लौट रहे थे। उनके बगल में ही एक बदमाश बैठा हुआ था।
विज्ञापन
लोधा थाने के करसुआ गांव के प्राथमिक स्कूल के सामने बस में बैठे बदमाश ने बस रुकवाई तभी बाइक पर दो बदमाश और आ गए। उन्होंने बस के आगे बाइक खड़ी कर दी और तमंचों के दम पर बस में बैठे बूरा व्यापारी को बदमाशों ने बस से नीचे उतारा।
इस दौरान बस के आगे बाइक खड़ी कर दी। व्यापारी से साठ हजार रुपये लूटने के साथ हिसाब की डायरी भी लेकर भाग निकले। पुलिस बूरा व्यापारी को अपनी गाड़ी में चार घंटे तक घुमाती रही। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कराई लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
बूरा कारोबारी से लूट हुई है। खैर में बस में चढ़ने और लोधा में घटनास्थल के आसपास के लोगों से बात कर सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ले रहे हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा और कार्रवाई होगी।
-वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, इंस्पेक्टर, लोधा