फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bombed by two soldiers who were arrested

दबिश देने गए दो सिपाहियों से मारपीट

Wed, 31 Jan 2018 02:05 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bombed by two soldiers who were arrested
घायल सिपाही विकास। - फोटो : अमर उजाला
चंडौस थाने के ताजपुर गांव में सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक घर में दबिश देने पहुंचे दो सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। इससे एक सिपाही के हाथ में चोट लगी व एक दांत टूट गया, जबकि दूसरे सिपाही के सिर पर चोट आई है। दूसरी ओर पकड़े गए ग्रामीणों के परिजनों का कहना है कि पहले सिपाहियों ने घर आकर गालियां दीं व मारपीट की। इस मामले में कई बेकसूर भी पकड़ लिए गए हैं। पुलिस पर हमले की खबर लगते ही एएसपी नीरज जादौन और चंडौस कोतवाल दिलीप सिंह फोर्स के साथ ताजपुर गांव पहुंच गए। सिपाहियों से मारपीट के आरोप में आठ लोगों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा है। 
विज्ञापन


चंडौस कोतवाली के सिपाही विकास कुमार और रोहित ठाकुर रविवार की रात चंडौस-डाबर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी ताजपुर मोड़ पर बाइक से ताजपुर निवासी अमरपाल सिंह पुत्र यशपाल सिंह व अर्जुन सिंह पुत्र मक्खन सिंह बाइक से चंडौस की ओर जाते नजर आए। सिपाहियों ने दोनों ग्रामीणों को संदिग्ध समझकर रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार दोनों सिपाहियों को गालियां देते हुए भाग निकले। इस पर दोनों सिपाहियों ने उनका पीछा किया। चंडौस में अर्जुन सिंह सिपाहियों के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के बाद दोनों सिपाही ताजपुर गांव स्थित अमरपाल को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घर पर दबिश देने की बात अमरपाल और उनके परिचितों को बुरी लगी। उन्होंने अन्य ग्रामीणों की मदद से सिपाहियों पर लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में विकास कुमार के सिर पर चोट आई है, जबकि रोहित ठाकुर के हाथ में चोट आई है और उसका एक दांत टूट गया। गांव के अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों सिपाहियों को बचाया। एसआई पवन चौहान की ओर से जानलेवा हमले एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश उर्फ राजू पुत्र जयपाल सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र मक्खन सिंह, मनोज कुमार पुत्र बाबू सिंह, कान्हा पुत्र राजेंद्र सिंह, भोजराज सिंह पुत्र छीतरपाल सिंह, राजू सिंह पुत्र बाबू सिंह, राजकुमार सिंह पुत्र नेकसेराम, धर्मपाल सिंह पुत्र नेकसेराम को जेल भेजा है। अमरपाल पुलिस के हाथ नहीं लगा। दूसरी ओर अमरपाल के भाई मदनपाल का कहना है कि पहले दोनों सिपाहियों ने घर आकर गालीगलौज की और उसे थप्पड़ मारे। इसका विरोध करने पर बात बढ़ गई।

गश्त के दौरान दो सिपाहियों के साथ ताजपुर के कुछ लोगों ने मारपीट की। इसमें दोनों सिपाही घायल हुए हैं। आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है। जल्द पकड़कर जेल भेज जाएगा। 
-नीरज जादौन, एएसपी

अमरपाल के घर लगी आग, दहशत में परिवार
मंगलवार की रात गांव ताजपुर में सिपाहियों के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी अमरपाल के घर अचानक आग लग गई। इससे घर पर काफी सामान राख हो गया। आगजनी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस आग को लेकर गांव में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।


चंडौस पुलिस पर दो माह में दूसरा हमला
कोतवाली पुलिस पर मंगलवार को दो माह के अंदर यह दूसरा हमला है। दो माह पहले चंडौस कस्बे की नई बस्ती में सट्टा संचालक के यहां दबिश देने पहुंचे सिपाही कपिल तोमर और एसआई अंकित कुमार पर सटोरियों ने हमला कर दिया था, जिसमें सिपाही कपिल तोमर गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालांकि इस मामले में सिपाही का आरोपियों से समझौता हो गया था। कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed