फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ballu, brother-in-law of fake teacher Babli also arrested

फर्जी शिक्षिका बबली का बहनोई बल्लू भी गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2020 12:32 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ballu, brother-in-law of fake teacher Babli also arrested
अनामिका शुक्ला प्रकरण के आरोपी बल्लू यादव को जेल भेजती पुलिस। - फोटो : neeraj
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिजौली में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक अभिलेख से फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने वाली बबली यादव के बहनोई बल्लू यादव को पुलिस ने बुलंदशहर सीमा से दबोच लिया। बबली पहले से ही जेल में है। बल्लू ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी दिलवाने के एवज में हर महिला से तीन-तीन लाख रुपये वसूलने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन



फर्जी शिक्षिका बबली की गिरफ्तारी के बाद फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की तलाश पुलिस कर रही थी। बबली ने इस फर्जीवाड़े में बहनोई बल्लू के शामिल होने नाम लिया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दे रही थी।
विज्ञापन



बुधवार को थाना पालीमुकीमपुर पुलिस को बल्लू को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। बल्लू की गिरफ्तारी के बाद सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि फर्जी शिक्षिका बबली ने नौकरी फर्जीवाड़ा में बल्लू का नाम लिया था। इसके बाद एसओ हरिभान सिंह राठौड़, एसआई सहवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कई दिनों से बल्लू यादव उर्फ जनार्दन यादव पुत्र बाबू राम निवासी सैफपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बल्लू से जब पूछताछ की तो उसने फर्जी नियुक्तियों की बात स्वीकारी। बल्लू के अनुसार, गैंग के सरगना पुष्पेंद्र से उसकी मुलाकात 2018 में मैनपुरी में हुई थी। उसके साथ राजवती भी थी। पुष्पेंद्र ने बताया था कि वह महिलाओं की नौकरी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में लगवाते हैं। इसके एवज में तीन लाख रुपये लेते हैं। कुछ रुपये नौकरी के समय नगद और कुछ वेतन शुरू होने के बाद लिए जाते हैं।


पत्नी रचिता कर रही आजमगढ़ में प्रीति के नाम से नौकरी
सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि बल्लू की पत्नी रचिता यादव भी आजमगढ़ के बबई ब्लॉक में फर्जी तरीके से शिक्षिका के पद पर नौकरी कर रही है। बल्लू ने स्वीकार किया कि प्रीति यादव पुत्री लालबहादुर के कूटरचित दस्तावेजों पर पत्नी की नौकरी लगवाई गई थी। कुछ दिनों बाद आधार कार्ड भी प्रीति यादव के नाम से बनाकर बैंक खाता भी खुलवा दिया। 9 जून को रचिता आजमगढ़ से अपना सामान ले आई। रचिता की नौकरी लगवाने से पहले रकम नहीं दी गई थी। तय हुआ था कि और लोगों को नौकरी के लिए लाना है, लेकिन पहले से तय था कि नौकरी के बाद रचिता यादव हर महीने अपने खाते से 15 हजार रुपये पुष्पेंद्र व राजवती को देगी। इसी शर्त पर उसकी नौकरी चल रही थी। बल्लू ने ही अपनी साली बबली यादव पत्नी हरीओम निवासी चंदनपुरवा जिला कानपुर देहात को पुष्पेंद्र से मिलवाया। बबली को बिजौली में अनामिका शुक्ला के नाम पर नियुक्ति मिली।


चचेरी साली सरिता कर रही सौरांव में नौकरी
बल्लू ने पुलिस को बताया कि पुष्पेंद्र जाटव गैंग से उसने अपनी चचेरी साली सरिता यादव को भी मिलवाया था। पुष्पेंद्र ने सरिता को अनामिका के कूटरचित दस्तावेजों पर सौरांव ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी दिलाई थी। इससे ली गई रकम में से कुछ रुपये उसके हिस्से में भी आए थे। बल्लू ने बताया कि वह स्वयं कभी किसी ऑफिस में नहीं गया और न ही पुष्पेंद्र और राजवती के अलावा किसी को जानता। पुष्पेंद्र अक्सर बताता था कि गोंडा, जौनपुर, अलीगढ़, इलाहाबाद सहित कई जिलों में उसकी जान पहचान के लोग हैं।  

फर्जी शिक्षिका संध्या के कमरे की तलाशी
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कूटरचित तरीके से नौकरी पाने वाली शिक्षिका संध्या द्विवेदी के कमरे की तलाशी पुलिस ने ली। मैनपुरी गई पुलिस टीम बृहस्पतिवार से संध्या संध्या द्विवेदी मामले की छानबीन शुरू करेगी। टीम की अगुआई एसआई दुर्वेश कुमार कर रहे हैं।


आधार कार्डों की जांच पूरी
जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षिकाओं व गैर शिक्षणेतर कर्मचारियों के आधार कार्ड की जांच बुुधवार को पूरी हो गई। 22 को 40 व 23 को 33 शिक्षिकाओं व गैर शिक्षणेतर कर्मचारियों के आधार कार्ड की जांच हुई। करीब 166 शिक्षिकाओं व गैर शिक्षणेतर कर्मचारियों के आधार कार्डों की जांच पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed