{"_id":"5ee132c48ebc3e43106ce296","slug":"attempted-robbery-by-entering-the-house-molesting-bjp-leaders-surrounded-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लूट की कोशिश, छेड़खानी, भाजपाइयों ने थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर लूट की कोशिश, छेड़खानी, भाजपाइयों ने थाना घेरा
Thu, 11 Jun 2020 12:56 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
मारपीट को लेकर थाने पहुची पूर्व मेयर शकुंतला भारती, संजू बजाज।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के थाना देहली गेट के नगला मसानी क्षेत्र में बुधवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर घर की महिला से छेड़खानी और अभद्रता कर डाली। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके से लोगों ने एक युवक व युवती को दबोच लिया। जो खुद को कथित रूप से मीडियाकर्मी बता रहे थे।
गैर समुदाय के इस युवक को धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस घटना से नाराज भाजपा नेताओं ने देहलीगेट थाना घेर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस कार्रवाई के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए।
बुधवार की दोपहर लक्ष्मणपुरम नगला मसानी निवासी योगेश पुत्र नेपाल अपने घर पर थे। तभी मौलाना आजाद नगर निवासी गैर समुदाय के युवक व युवती अपने कुछ साथियों के साथ योगेश के घर में घुस गए। योगेश से मारपीट करने के साथ ही उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी बुजुर्ग मां से जबरन अलमारी की चाबी छीनकर 12 हजार रुपये निकाल लिए। घबराये परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से दोनों को दबोच लिया। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ के चंगुल से छुडाकर थाना ले गई।
वहां दोनों खुद को मीडियाकर्मी बताने लगे। सूचना मिलते ही पूर्व महापौर शकुंतला भारती, महानगर मंत्री संजू बजाज समेत अन्य भाजपाई थाना देहली गेट पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर लिया। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए।
नहीं तो इस तरीके के अपराधी तत्व के लोग भरे माहौल में बहुत कुछ कर सकते हैं। देहलीगेट थानाध्यक्ष धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।