{"_id":"5a6a44c34f1c1b514a8b5a4f","slug":"amu-s-associate-professor-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर को गोली मारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू कैंपस में गुरुवार की देर रात साथी संग बाइक से घूम रहे रिसर्च एसोसिएट प्रोफेसर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। हमले से बचने के लिए भागते समय उनकी बाइक पोल से जा टकराई। हादसे के कारण सिर में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली चलने की बात सिरे से नकार रही है।
मूल रूप बिहार के रहने वाले सैयद मोहम्मद वसीम रजा व उनके साथी खालिक उल जमाल भूगर्भ विज्ञान विभाग में रिसर्च एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वसीम एसएस नार्थ हाल के वार्डन भी हैं और दोनों वहीं रहते हैं। शाम करीब आठ बजे वह बाइक से घूमने निकले थे। तभी एसएस हॉल के पास हमलावरों ने उन पर गोली चलाई।
गोली बाइक चला रहे वसीम रजा की कोहनी से घिसटते हुए निकल गई। हमले से बचने के लिए भागते समय उनकी बाइक असंतुलित होकर पोल से टकरा गई। दोनों लोग जमीन पर जा गिरे। इसके कारण वसीम रजा के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आईं। सूचना पर इलाका पुलिस भी गई।
विज्ञापन
घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया है। वसीम को आईसीयू में भर्ती किया गया। खबर पर वहां तमाम छात्रों की भीड़ जमा हो गई।
बता दें कि वसीम 2011 में एएमयू स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
मेडिकल डॉक्टर के अनुसार कोहनी का जख्म गोली की रगड़ जैसा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन जावेद खां ने बताया कि पीड़ित ने गोली चलने की बात कही है, लेकिन इसकी पुष्टि मेडिकल जांच में नहीं हुई है। बाइक से गिर जाने से सिर में गंभीर चोट लगी है। देर रात गंभीर हालत में दिल्ली रेफर करने की तैयारी चल रही थी।