{"_id":"ec66b8c3f4d307f84b52d73d37cc0a43","slug":"amu-circle-looted-from-a-cash-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू सर्किल पर व्यापारी से नगदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू सर्किल पर व्यापारी से नगदी-मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस के एएमयू सर्किल पर रविवार देर रात बाइक सवार व्यापारी से बदमाशों ने मोबाइल व नगदी लूट ली। मोहल्ला टीला ऊपरकोट निवासी नदीम का हार्डवेयर का व्यापार है। रविवार देर रात वह दोदपुर किसी व्यापारिक काम से आए थे।
वहां से लौटकर जाते समय बदमाशों ने एएमयू सर्किल पर रोक लिया और उनकी जेब से मोबाइल व 17 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया था। इस संबंध में सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर दी गई है।