अलीगढ़: अनुसूचित जाति के लोगों ने ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखा, जाट समाज पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया कि जाट समाज के मोहित पुत्र मानसिंह व टिंकू पुत्र सत्यवीर मेरी पुत्री से छेड़छाड़ की और अपमानजनक शब्द कहे। इसकी शिकायत लेकर वह उनके घर गया तो मोहित के परिजनों ने गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भगा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों ने शुक्रवार को गांव करनपुर स्थित अंबेडकर पार्क में हाथ खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जाट समाज के कुछ लोगों की प्रताड़ना की वजह से वह गांव छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। सभी ने घरों पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है। शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
एक शिकायतकर्ता ने बताया कि जाट समाज के मोहित पुत्र मानसिंह व टिंकू पुत्र सत्यवीर मेरी पुत्री से छेड़छाड़ की और अपमानजनक शब्द कहे। इसकी शिकायत लेकर वह उनके घर गया तो मोहित के परिजनों ने गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भगा दिया।
उसका यह भी आरोप है कि पांच दिसंबर दोपहर करीब एक बजे जाट समाज के मान सिंह, चतरी, नारायण सिंह , कालू, पप्पू, विशंभर, मोहित व टिंकू आदि लोग मेरे घर पर आ गए और मेरी भाभी व पुत्र को पीटा और घर पर पथराव किया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने थाने जाते समय रास्ते में पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर हम लोग गांव छोड़ने के लिए मजबूर हैं।
पीड़ितों की डॉक्टरी करा दी गई है। क्षेत्राधिकारी द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है। जो भी तथ्य मिलेंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
- देवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष टप्पल