फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घायलों की चीत्कार से गूंजा मेडिकल कालेज

घायलों की चीत्कार से गूंजा मेडिकल कालेज

Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
घायलों की चीत्कार से गूंजा मेडिकल कालेज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार को सुबह 11 बजे करीब एक गुब्बारे फुलाने वाला सिलिंडर फट गया। हादसे में एक दर्जन के करीब बच्चे घायल हो गए हैं। बच्चे गुब्बारा खरीदने को खड़े थे। घायलों में दो किशोरियां भी शामिल हैं। वह रास्ते से गुजर रहीं थीं। हादसा के बाद बुलंदशहर के मुनि सीएचसी से घायलों को अलीगढ़ के जेेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया। यहां बच्चों के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। घायलों की हालत देख हर कोई कांप उठा।



जेएन मेडिकल कालेज लाए जाने वाले घायलों में शाहबाज (12) पुत्र निजाकत, अलीबा (5) पुत्री वाहिद, रीना (8) पुत्री मुस्तकीम, रिजवान (5) पुत्र अलीहसन, जेनब (6) पुत्री सिकंदर, निशा (16) पुत्री तकी मोहम्मद, हिना (17) पुत्री खलीन और सोहेल (12) पुत्र नैशे शामिल हैं। सभी बुलंदशहर के देहात क्षेत्र के थाना अरनिया के गांव नारायणपुर के रहने वाले हैं। इनमें सोहेल और रीना की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चों के सिर से लेकर पांव तक में चोटें लगी हैं। घायलों की हालत देख जेएन मेडिकल कालेज के डॉक्टर भी सिहर उठे। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed