फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लापता युवक का कोई सुराग नहीं

लापता युवक का कोई सुराग नहीं

Tue, 31 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का कोई सुराग नहीं
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के रहने वाले रिटायर सूबेदार का बेटा डेढ़ महीने से लापता है। पुलिस के हाथों अभी तक कोई सुराग नहीं आया है। इस कारण परिजन परेशान हैं। सोमवार को मां ने एसपी क्राइम से मुलाकात की और बेटे को बरामद करने की गुहार लगाई।

प्रकरण के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के पीएसी स्थित गीता विहार कालोनी में रिटायर सूबेदार नौबत सिंह रहते हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा आशुतोष छह जून के लगभग बीमार मामा को देखने के लिए मेडिकल कालेज पहुंचा था। इसके बाद वह घर पर वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


परिजनों ने रिश्तेदारियों तथा दोस्तों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कहीं भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। डेढ़ महीने गुजर चुके हैं, लेकिन युवक का कहीं कोई पता नहंीं लगा। परेशान होकर पीड़ित मां सतीश देवी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि वह थाने के कई बार चक्कर लगा चुकी हैं। जबकि पुलिस बेटे के बारे में कुछ भी पता नहीं कर सकी है।


बेटे का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगवाने के लिए कई बार कहा भी था, लेकिन पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस करना भी उचित नहीं समझा। एसपी क्राइम ने उन्हें जल्द से जल्द युवक की तलाश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed