फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्रों पर दर्ज मुकदमे की जांच अब क्वार्सी से

एएमयू छात्रों पर दर्ज मुकदमे की जांच अब क्वार्सी से

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्रों पर दर्ज मुकदमे की जांच अब क्वार्सी से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्रों पर पथराव लाठीचार्ज के बाद दर्ज किए गए मुकदमे की विवेचना सिविल लाइंस से हटाकर क्वार्सी ट्रांसफर कर दी गई है। यह प्रक्रिया नियमानुसार अपनाई गई है। मगर कैंपस में धरना दे रहे छात्रों की एक और मांग का इस तरह निदान हो गया।

2 मई की दोपहर एएमयू कूच के बाद आक्रोशित हुए छात्रों ने जब पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें रोकना पड़ा। इसके बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस की ओर से छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें कुछ नामजद के अलावा 300 छात्र आरोपी बनाए गए।
विज्ञापन


इधर, जब छात्रों की ओर से धरना शुरू किया गया तो इसमें एक मांग मुकदमे की जांच कहीं दूसरी जगह से कराए जाने की भी रही। हालांकि इस मांग पर कोई टिप्पणी पुलिस की ओर से नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर चूंकि यह मुकदमा इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान की ओर से खुद दर्ज कराया गया था। इसलिए नियमानुसार मुकदमे की विवेचना यहां से हटाकर सर्किल के दूसरे थाने में होनी थी।


इसी नियमानुसार प्रक्रिया के तहत विवेचना क्वार्सी थाने भेज दी गई है। इसकी पुष्टि खुद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने की है। वहीं एसएसपी अजय कुमार साहनी इतना ही कहते हैं कि ज्यादातर मांग पूरी हो गई हैं। अब धरना क्यों दिया जा रहा है यह खुद छात्र ही बेहतर जानते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed