फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुबे पड़ाव की युवती ने उपचार दौरान तोड़ा दम

दुबे पड़ाव की युवती ने उपचार दौरान तोड़ा दम

Fri, 15 Mar 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दुबे पड़ाव की युवती ने उपचार दौरान तोड़ा दम
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आग लगने से झुलसी दुबे पड़ाव की युवती ने बुधवार रात को जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से पहले पुलिस द्वारा दर्ज किए युवती के बयानों से संदिग्धता से पर्दा हट गया।

पुलिस के अनुसार युवती ने बताया था कि स्टोव जलाने के दौरान उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली थी। इससे पारिवारिक कलह के जैसी कोई बात सामने नहीं आई। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


रितू (19) पुत्री अशोक कुमार निवासी दुबे पड़ाव, गांधी पार्क बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वाकये के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखे स्टोव पर पानी गर्म करने के लिए गई थी। स्टोव जलाने के दौरान उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की चीखपुकार सुन परिजनों सहित पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो बोरी-चादर डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक किशोरी आग से करीब 60 फीसदी तक झुलस गई थी। पुलिस और परिजनों ने उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। पुलिस पहले तो मामले को घरेलू कलह से जोड़कर देख रही थी।


मगर, रात को मौत से पहले उसने बयान देकर स्थिति स्पष्ट कर दी। इंस्पेक्टर थाना गांधी पार्क के अनुसार युवती के बयानों से स्थिति साफ हो गई। हालांकि अधिक झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed