फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हरियाणा के एटीएम हैकरों का गैंग कर रहा था अलीगढ़ में फ्राड

हरियाणा के एटीएम हैकरों का गैंग कर रहा था अलीगढ़ में फ्राड

Tue, 28 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के एटीएम हैकरों का गैंग कर रहा था अलीगढ़ में फ्राड
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के एटीएम केबिनों में घुसकर उन्हें हैक करने के बाद उपभोक्ताओं से मदद के नाम पर फ्राड करने वाला हरियाणा का अंतर्राज्यीय गैंग यहां सक्रिय था। यह अब तक शहर में अनगिनत वारदातों को अंजाम देने के साथ-साथ एक एएमयू छात्र को भी अगवा कर लूट चुका है। सिविल लाइंस पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन चारों से 83 एटीएम कार्ड के अलावा नशीला पदार्थ, एक कार आदि सामान बरामद हुआ है।

एसएसपी अजय कुमार साहनी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एटीएम केबिन में ठगी की वारदात लगातार हो रही थीं। इस दिशा में जब काम शुरू किया तो सोमवार सुबह-सुबह सिविल लाइंस पुलिस ने शमशाद मार्केट देना बैंक के पास से चार लोगों को स्विफ्ट डिजायर कार सहित गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भारी संख्या में एटीएम कार्ड के अलावा काफी सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


थाने लाकर हुई पूछताछ में इन चारों ने स्वीकारा कि वह यूपी के अलावा दिल्ली, मानेसर, गुड़गांव, भिवाड़ी, राजस्थान, हैदराबाद, बंगलूरू, जयपुर आदि स्थानों पर एटीएम से कार्ड बदलकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी व कार्ड और रुपये चोरी की की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस ऑपरेशन में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव व सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के निर्देशन में थाना सिविल लाइंस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू छात्र को अगवा कर लूटना स्वीकारा
पूछताछ में इन चारों ने स्वीकारा कि 13 जून 2018 की रात एक बजे एएमयू छात्र सरकार मेंहदी निवासी सुलेमान हाल को एटीएम देना बैक शमशाद मार्केट से पैसा निकालते समय यह कहकर पकड़ लिया था कि वह पुलिस वाले हैं। तुम दूसरे के एटीएम बदलकर पैसा निकालते हो और उसे डरा धमकाकर अपनी गाड़ी में डालकर रसलगंज पर ले गए। जहां तमंचा दिखाकर उससे एक लाख रुपये मगाने को कहा और रसलगंज से उसके एटीएम से 700 रुपये निकाल लिए। मगर जब उसने शोर मचाया तो उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे।

यह है अपराध करने का तरीका
इस गैंग का एक सदस्य किसी बहाने से एटीएम के अंदर रहता है। किसी ग्राहक के आने पर एटीएम के बटन पर हाथ रखकर एटीएम को हैंग कर देता है । हैंग होने के कारण पैसा नहीं निकलता तो आने वाले ग्राहक को कहता है कि मेरा पैसा नहीं निकल रहा है, आप अपना निकाल लें। मगर हैंग होने के कारण उसका पैसा भी नहीं निकलता तो उससे अपना अमाउंट चेक करने के लिए कहता है अमाउंट चेक करने की कमांड के दौरान एटीएम बटन से ऊगली थोड़ी ऊपर कर लेता है जिससे अमाउंट चेक हो जाता है ।


अच्छा अमाउंट होने पर ऊगली हटाकर उसका एक बार कैश निकलवा देता है। जब वो अपना कैश गिनता है, इसी दौरान उसकी मदद करते करते उसका एटीएम बदल देता है, यदि उसके द्वारा दोबारा कैश निकालने कि कमांड दे दी जाती है तो फिर हैंग कर देता है पैसा नहीं निकलने देता और उसके जाने के बाद पूर्व में दी कमांड के आधार पर खुद पैसा निकाल लेता है।

गिरफ्तार अभियुक्त
इरफात पुत्र मजरूद्दीन निवासी रनियाला खुर्द थाना बहीन पलवल हरियाणा।
साजिद पुत्र हारून निवासी रनियाला खुर्द थाना बहीन पलवल हरियाणा।
इरफान पुत्र अकबर निवासी ग्राम उमरा थाना नगीना मेवात हरियाणा।
नसीम उर्फ कांडा पुत्र खुर्शीद निवासी रनियाला खुर्द थाना बहीन पलवल हरियाणा।

बरामदगी
कुल 83 चोरी के एटीएम कार्ड, 20 हजार 700 रुपये, 700 ग्राम नशीला पदार्थ, तमंचा, कारतूस आदि के अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed