{"_id":"5ade415b4f1c1b62098b637e","slug":"41524515163-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के घी कारोबारियों की बनेगी सूची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले के घी कारोबारियों की बनेगी सूची
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सारसौल क्षेत्र में रविवार को पकड़े गए ब्रांडेड कंपनियों के रैपरों में नकली वनस्पति घी के कारोबार के मामले ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नींद खोल दी है। इन कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने जिले में घी कारोबारियों को चिह्नित कर उन्हें सूचीबद्घ कराने का निर्णय लिया है। सभी एफएसओ को सतर्क कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के मुताबिक कारोबारियों की सूची हर सूरत में एक पखवाड़े में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
सारसौल क्षेत्र में रविवार को नकली वनस्पति घी का कारोबार पकड़ा गया था। पुलिस एवं एफडीए की संयुक्त कार्रवाई में बड़े पैमाने पर ब्रांडेड कंपनियों के पैकों में नकली वनस्पति घी रखने का मामला प्रकाश में आया था।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र्र द्विवेदी ने बताया कि सभी एफएसओ को अपने-अपने क्षेत्र के घी कारोबारियों को सूचीबद्घ करने को कहा गया है। सूची बनने के बाद इन सभी का डाटा बेस तैयार कराया जाएगा। अपनी रिपोर्ट में एफएसओ यह भी लिखेंगे कि अमुक कारोबारी कहां से और कितना माल लाते हैं तथा माल को कहां बेचते हैं। यदि वह रीपैकिंग का काम करता है तो उसे लिखित में इसकी सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने जेल भेजे, अब एनएसए की तैयारी शुरू
बन्नादेवी पुलिस ने श्निवार को गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को रविवार दोपहर में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। वहीं इंस्पेक्टर बन्नादेवी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रासुका के तहत लिखा पढ़ी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी व एसएसपी के समक्ष भेजी जाएगी। इसके बाद वहां से मंजूरी मिलने पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने शनिवार देर शाम छापेमारी कर सोनू, धर्मेंद्र व एक अन्य को नकली देसी घी बनाते समय गिरफ्तार किया गया था। यहां से भारी मात्रा में माल भी बरामद हुआ था।