फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4000 liters adulterated milk in Vijaygarh

विजयगढ़ में 4000 लीटर मिलावटी दूध पकड़ा

Mon, 03 Dec 2018 02:26 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 03 Dec 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
4000 liters adulterated milk in Vijaygarh
सैंपल के लिए टैंकर से दूध निकालते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
 विजयगढ़ थाना क्षेत्र के अकराबाद ब्लाक के गांव नगला बरी में रविवार को बड़ी मात्रा में मिलावटी दूध के कारोबार का खुलासा हुआ है। एसडीएम कोल, एफडीए और पुलिस की टीम ने मौके पर चार हजार लीटर मिलावटी दूध, बड़ी मात्रा में मिलावटी दूध बनाने का सामान बरामद किया है। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन



विजयगढ़ कोतवाली निरीक्षक अजीत सिंह के अनुसार गांव नगलाबरी के कई घरों में सिंथेटिक दूध के कारोबार की खबर मिल रही थी। इस पर गांव में छापा मारा गया। मौके पर सिंथेटिक दूध व मावा के साथ बड़ी मात्रा में मिलावटी दूध बनाने की सामग्री बरामद हुई। सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम पहुंचने से पहले पुलिस ने सोहनपाल पुत्र नौबत सिंह, बच्चू सिंह पुत्र नाहर सिंह के घर से बड़ी मात्रा में केमिकल, मिल्क पाउडर बरामद कर लिया था। टीम ने संजय कुमार पुत्र नेत्रपाल के घर से टैंकरों में भरा जा रहा सिंथेटिक दूध जब्त किया। दो टैंकर से चार हजार लीटर सिंथेटिक दूध जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के अनुसार चार हजार लीटर सिंथेटिक दूध, 95 बोरा मिल्क पाउडर, पांच ड्रम केमिकल, दस पैकेट डीमेक्स, आधा बोरा यूरिया, एक ड्रम चर्बी जैसा पदार्थ मिला है। सिंथेटिक मावा और सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन




इस मामले में सोहनपाल पुत्र नौबत सिंह, संजय पुत्र नेत्रपाल, वीरेश पुत्र सोनपाल व जीतेंद्र पुत्र रामभरोसे के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिंथेटिक दूध को नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed