फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कारोबारी पर हमले में जेल भेजे गए

कारोबारी पर हमले में जेल भेजे गए

Tue, 26 Feb 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी पर हमले में जेल भेजे गए
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आरटीओ/बेसिक शिक्षा आदि महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे महानगर के बन्नादेवी इलाके में रहने वाले भ्रष्टाचार विरोधी सेना के पंडित केशवदेव शर्मा को इलाका पुलिस ने कारोबारी पर हमले के मुकदमे में जेल भेज दिया है।

सोमवार दोपहर हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने केशव देव को कोर्ट में पेश किया, जहां अधिवक्ता ने रिमांड पर विरोध भी दर्ज कराया है। फिलहाल अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इधर, केशव देव ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से झूठा करार और थाना पुलिस द्वारा कारोबारी से सेटिंग के दम पर जेल भेजने का आरोप लगाया है। वहीं एक सत्ताधारी जनप्रतिनिधि की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बन्नादेवी थाने में 20 फरवरी को प्रतिभा कॉलोनी निवासी कारोबारी राजेश गौतम की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया कि वह 20 फरवरी की सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वाक पर निकले हुए थे, तभी उसका रास्ता रोककर नामजद केशव देव निवासी प्रिंस नगर कॉलोनी बन्नादेवी ने उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। अन्य लोगों के आने पर हमलावर वहां से भाग गया। राजेश गौतम के अनुसार केशव देव ने पूर्व में उनसे ब्लैकमेलिंग करते हुए रुपये मांगे हैं। उन्होंने देने से मना किया तो इसी बात पर विवाद हुआ। इसी विवाद में फायरिंग की गई है। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने केशवदेव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

जहां उनके अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी आदि ने रिमांड का इस तर्क के साथ विरोध किया कि हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस ने हमले में शामिल कोई हथियार बरामद नहीं किया। ऐसे में इस मुकदमे में रिमांड न दिया जाए। फिलहाल अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। रिमांड पर कोई निर्णय नहीं सुनाया।

इधर, इस मामले में केशव देव व उनके अधिवक्ता ने कहा कि वह कालाबाजारियों और गलत धंधे करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। इसलिए पुलिस से एक सत्ताधारी जनप्रतिनिधि की मदद से सेटिंग कर उन्हें झूठे आरोप में जेल भिजवाया जा रहा है।

अगर हकीकत में जांच करा ली जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। जिन लोगों ने यह मुकदमा दर्ज कराया है, उनके खिलाफ भी कई मुकदमे लंबित हैं। इस विषय में जब इंस्पेक्टर अरुणा राय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी वह थाने पर नई आई हैं, उन्हें प्रकरण में ज्यादा जानकारी नहीं है।


आरटीओ प्रकरण में दर्ज हुआ परिवाद दर्ज
केशवदेव शर्मा की ओर से आरटीओ आदि पर हमले के मामले में दायर की गई याचिका में अदालत ने परिवार दर्ज कर लिया है। बता दें कि अदालत में केशव देव की ओर से आरटीओ आदि के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिसमें मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया था। इस मामले में सीजेएम न्यायालय ने परिवार दायर कर लिया है। साथ ही साक्ष्य पेश करने के लिए 15 मार्च तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed