फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू अधिष्ठापन समारोह में हुए बवाल में पहली गिरफ्तारी

एएमयू अधिष्ठापन समारोह में हुए बवाल में पहली गिरफ्तारी

Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
एएमयू अधिष्ठापन समारोह में हुए बवाल में पहली गिरफ्तारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अधिष्ठापन समारोह के दौरान दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद मचे बवाल के आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को तीन सप्ताह का समय लग गया।

रविवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने इस घटना में नामजद फ्रेंड्स कालोनी निवासी अदीब शेरवानी की गिरफ्तारी की है। पुलिस इससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों तक पहुंचने की तैयारी में है।
विज्ञापन


घटना बीते 12 नवंबर की है। एएमयू के छात्रसंघ चुनाव का अधिष्ठापन समारोह हो रहा था। इसी बीच छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गए। मामला इतना बढ़ा की इसमें कई लोगों को चोट आई। इस घटना के संबंध में एक बाहरी छात्र ने एफआईआर कराई थी। इसमें अदीब शेरवानी नामजद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अदीब के घर हुआ हमला
अधिष्ठापन समारोह की घटना के बाद अदीब के घर दो बार अज्ञात लोगों हमला किया। उसके घर पर देर रात पथराव और फायरिंग की गई थी।

हालांकि पुलिस का कहना था कि वह जब भी उसके घर पर अदीब की धरपकड़ को जाती है तो वह घर नहीं मिलता थोड़ी देर बाद हमले की सूचना दी जाती है।

मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने भी खामोशी ने अपने कदम आगे बढ़ाए। इधर, अदीब के घरवाले उसे जबरन मामले में फंसाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed